---Advertisement---

Mamata Banerjee: क्या टीएमसी पार्टी को मिलेगा नया उत्तराधिकारी? पश्चिम बंगाल के सीएम सुभेंदु अधिकारी के नए बयान से हड़कंप, जानें सबकुछ

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने के बाद भी सियासी पारा सातवे आसमान पर है। जिससे दीदी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 24, 2026 12:20 अपराह्न

Mamata Banerjee
Follow Us
---Advertisement---

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने के बाद भी सियासी पारा सातवे आसमान पर है। यह कहना गलत नहीं होगा कि महज 2 महीने में ही Mamata Banerjee का राजनीतिक किली पूरी तरह से ध्वस्त नजर आ रहा है। पहले 60 से अधिक  बागी विधायकों ने दीदी का साथ छोड़ा, इसके बाद 20 से ज्यादा सांसद ने भी टीएमसी पार्टी से किनारा कर लिया।

इसके बाद विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष दीदी की जगह ऋतब्रत बनर्जी को बनाया। वहीं अब ममता बनर्जी को पार्टी के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े होने लगे है कि क्या टीएमसी पार्टी को नया उत्तराधिकारी मिलने जा रहा है। वहीं अब बंगाल के सीएम सुभेंदु अधिकारी के  बयान ने पूरी तरह से हलचल मचा दी है।

क्या टीएमसी पार्टी को मिलेगी नया उत्तारधिकारी?

गौरतलब है कि जिस हिसाब से पार्टी में इतने बड़े पैमाने पर टूट देखी जा रही है, यह कहना गलत नहीं होगा कि Mamata Banerjee को ये किसी बुरे सपने से कम नहीं है। सबसे खास बात है कि दीदी से पार्टी के सभी पद छीन लिए गए है। हालांकि दीदी ने चुनाव आयोग को नए कार्यकारिणी समिती की लिस्ट सौंप दी है। दा टेलीग्राफ ऑनलाइन के मुताबिक मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैंने पुलिस से कहा कि “इजाज़त दे दे, रोज़ रैलियां करें।

कोई दिक्कत नहीं। लेकिन आप कभी वापस नहीं आ पाएंगी। वह अध्याय बंद हो चुका है। लोगों ने करारा जवाब दिया है। हमारे लोकतंत्र में जनता की बात ही आखिरी होती है। लोगों ने जवाब दिया है और उन्हें (ममता बनर्जी को) सबक सिखाया है। मुझे इस बारे में और कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है” ।

Mamata Banerjee की क्यों बढ़ेगी मुश्किलें?

धीरे-धीरे Mamata Banerjee के हाथ से पार्टी की कमान पूरी तरह से छूटती जा रही है। जिसके बाद कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि क्या आने वाले दिनों में दीदी की मुश्किलें बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, दीदी को पार्टी के सभी पदों से हटाया दिया गया है।

इसके अलावा उनके पास समर्थकों की भारी कमी देखी जा रही है। ना उनको जनता का समर्थन मिल रहा है और ना ही नेताओं का, कुछ-एक को छोड़ दे तो सभी विधायक और सांसद दीदी और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ हो गए है।

वहीं खबर तो यह भी सामने आ रही है कि टीएमसी को नया उत्तराधिकारी मिल सकता है। बागी विधायक इस पार्टी पर अपना हक जता सकते है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वहीं देखना दिलचस्प होगा कि अब दीदी का अगल कदम क्या होता है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 24, 2026

Varanasi Ropeway

जून 24, 2026

Pune Fort Murder

जून 24, 2026

Lucknow Fire Incident

जून 24, 2026