---Advertisement---

Monsoon Update: सावधान! इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट; जानें डिटेल

Monsoon Update: इस समय देशभर में मॉनसून सक्रिय है। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक हर राज्य में भारी बारिश हो रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 10, 2024 10:31 अपराह्न

Monsoon Update
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Update: इस समय देशभर में मॉनसून सक्रिय है। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक हर राज्य में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इसके बाद राहत की उम्मीद है। वहीं कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में 12-15 जुलाई, गोवा में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, अंडमान निकोबार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है।

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बिहार में 10 और 12 जुलाई 2024 को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है जबकि 11 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने कि अत्याधिक संभावना है।

वहीं मध्य महाराष्ट्र में 12-14 जुलाई, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन राज्यों में भी होगी जमकर बारिश

असम और मेघालय में 10 और 11 जुलाई, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अत्यंत भारी वर्षा होने की अत्यधिक संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 11 जुलाई, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। असम और मेघालय में 10 और 11 जुलाई, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अत्यंत भारी वर्षा होने की अत्यधिक संभावना है।

असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

जानकारी के मुताबिक प्रमुख नदियों का जलस्तर घटने से असम में बाढ़ की स्थिति में बुधवार को मामूली सुधार हुआ। 26 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 17 लाख हो गई है। बारिश के कारण कई जिलों का बड़ा हिस्सा अभी भी जलमग्न है। असम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, मंगलवार को कुल सात लोगों की मौत हो गई इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है, जिनमें से 79 लोगों की मौत सिर्फ बाढ़ के कारण हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026