---Advertisement---

Monsoon Update: मौसम का बदला मिजाज! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश; जानें अपने शहर का हाल

Monsoon Update: पूरे भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। गौरतलब है कि कई राज्यों में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। हालांकि कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति भी पैदा हो गई है। असम समेत देश के कई राज्यों में बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानी का ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 6, 2024 10:27 अपराह्न

Monsoon Update
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Update: पूरे भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। गौरतलब है कि कई राज्यों में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। हालांकि कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति भी पैदा हो गई है। असम समेत देश के कई राज्यों में बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अगले दो दिनों में उत्तराखंड में “भारी से बहुत भारी” बारिश की भविष्यवाणी की है।

आईएमडी ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में आंधी, बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 9-10 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। गौरतलब है कि उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है और लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण पहाड़ों पर पर्यटकों की भी कमी देखी जा रही है।

बिहार समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी ने अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की भी भविष्यवाणी की है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए आईएमडी ने 10 जुलाई तक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भी 8 जुलाई तक भारी वर्षा होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026