---Advertisement---

Monsoon Update: बाढ़ से लोग बेहाल! इन राज्यों में बारिश ने मचाई तबाही, जानें अपने शहर का हाल

Monsoon Update: कई राज्यों में भारी बारिश से स्थिति खराब होती जा रही है। आईएमडी ने देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 5, 2024 10:11 अपराह्न

Monsoon Update
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Update: कई राज्यों में भारी बारिश से स्थिति खराब होती जा रही है आपको बता दें कि मौसम विज्ञान विभाग यानि आईएमडी ने देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजस्थान में भी भारी बारिश की संभावना जताई है।

इन राज्यों में बारिश बना आफत

आपको बता दें कि पूर्वोतर के कई जिलें बाढ़ की चपेट में आ गए है जिसमें असम, अरूणाचल प्रदेश समेत कई शहर भी शामिल है। इसके साथ की उत्तराखंड के भी कई शहरों में बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करने पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

अगले 5 दिन होगी झमाझम बारिश

आपको बताते चले कि मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4 से 5 दिन उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में भारी बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा आईएमडी ने उत्तराखंड के लिए कल यानि 6 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मालूम हो कि हरिद्वार, उत्तराखंड के कई शहरों में ज्यादा बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। गौरतलब है कि इसी बीच चार धाम यात्रा भी चालू है जो सुचारू रूप से चल रही है। इसके साथ ही विभाग ने राजस्थान के कई शहरों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार और यूपी में कैसेा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में खूब मॉनसूनी बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी दी है। वहीं इस वीकेंड यूपी में बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बिहार में भी विभाग ने आने वाले दिनों के अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने यूपी में मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा, कांशीरामनगर, नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ में बारिश अलर्ट जारी किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Hemant Soren

अक्टूबर 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cyclone Arnab

अक्टूबर 29, 2026

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026