---Advertisement---

बंगाल में Waqf Act पर हिंसा, तो Mumbai में Jain Temple टूटने पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन! भारी अंतर देख अचंभे में लोग

Mumbai Temple News: मुंबई की सड़कों पर जैन मंदिर के ध्वस्तीकरण के खिलाफ उमड़ी भीड़ ने एक अलग मिसाल पेश की है। शांतिपूर्ण ढ़ंग से प्रदर्शन कर रही भीड़ उन उन्मादियों के लिए नसीहत है जो प्रदर्शन की आड़ में हिंसा फैलाने का काम करते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 19, 2025 5:23 अपराह्न

Mumbai Temple News
Follow Us
---Advertisement---

Mumbai Temple News: दो तस्वीरें जब एक ही देश से आएं, तो अंतर साफ तौर पर झलकता है। यहां बात महाराष्ट्र और बंगाल के संदर्भ में होगी। एक ओर मुंबई में जैन मंदिर पर BMC का बुलडोजर चलने को लेकर जनता के बीच रोष है। हजारों की तादाद में लोग शांतिपूर्ण ढ़ंग से सड़कों पर हैं और BMC की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। दूसरी ओर ध्यान बंगाल में जाता है जहां बीते दिनों ही वक्फ एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भीषण हिंसा हुई थी। ऐसे में एक देश से आ रही ये दो तस्वीरें एक बड़े अंतर को प्रदर्शित करती हैं जिसे देख लोग अचंभे मे हैं। Mumbai Temple News में जहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं, वहीं मुर्शिदाबाद में हिंसा की खबरें थी जो कि साफ तौर पर अंतर को प्रदर्शित करती हैं।

Jain Temple टूटने पर मुंबई में हजारों लोगों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन!

उमाशंकर सिंह नामक एक्स हैंडल यूजर ने वीडियो जारी कर मुंबई में जारी विरोध का दृश्य दर्शाया है। वीडियो में सड़क पर उमड़ा जनसैलाब नजर आ रहा है। ये भीड़ जैन मंदिर को तोड़ने के खिलाफ उमड़ी है। खबर है कि 16 अप्रैल को BMC की ओर से बुलडोजर कार्रवाई को गति दी गई और मंदिर को जमींदोज कर दिया गया। लोगों के बीच इसको लेकर रोष है और वे बुलडोजर कार्रवाई के लिए देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार का विरोध कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन की खास बात है कि ये पूरी तरह से शांतिपूर्ण है जिस कारण लोगों की निगाहें खींची चली जा रही हैं।

बंगाल में Waqf Act के खिलाफ जारी प्रदर्शन के दौरान जमकर हुआ था तांडव

तमाम हेडलाइन्स व ब्रेकिंग ये बयां करने को काफी हैं कि कैसे मुर्शिदाबाद की सड़कों पर जुटी भीड़ ने हिंसा को अंजाम दिया था। वक्फ एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन को जुटी भीड़ ने मुर्शिदाबाद हिंसा को अंजाम दिया जिसकी चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हुई। ऐसे में अब जब मुंबई में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहा है, तो मुर्शिदाबाद में मचे तांडव की चर्चा जोरों पर है और दोनों के बीच अंतर पेश कर लोग अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं। इसके साथ ही सरकारी एजेंसियों, पुलिस-प्रशासन व सरकार के नीतियों की चर्चा भी हो रही है। लोग ममता बनर्जी व देवेन्द्र फडणवीस के शासनशैली को भी भांपते हुए अपने हिस्से का पक्ष रख रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026