---Advertisement---

Narendra Modi: बड़ी खबर, नरेंद्र मोदी पहुंचे राष्ट्रपति भवन, द्रौपदी मुर्मू देंगी नई सरकार बनाने का न्योता!

Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचे। आपको बता दें कि आज मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 7, 2024 6:29 अपराह्न | Updated: जून 7, 2024 9:10 अपराह्न

Narendra Modi
Follow Us
---Advertisement---

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचे। आपको बता दें कि आज मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। जानकारी के मुताबिक नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म नई सरकार बनाने का न्योता दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह 9 जून शाम को 7 बजे हो सकता है।

शपथ समारोह को लेकर नरेंद्र मोदी ने दी जानकारी

अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी ने कहा कि,”राष्ट्रपति ने अभी मुझे फोन किया और मुझे नामित पीएम के रूप में काम करने के लिए कहा और उन्होंने मुझे शपथ समारोह के बारे में सूचित किया है। मैंने राष्ट्रपति से कहा है कि हम 9 तारीख की शाम को सहज होंगे। अब राष्ट्रपति भवन बाकी ब्योरे पर काम करेगा और तब तक हम मंत्रिपरिषद की सूची राष्ट्रपति को सौंप देंगे। उसके बाद शपथ समारोह होगा।

तीसरी बार एनडीए सरकार

उन्होंने आगे कहा कि “आजादी का अमृत महोत्सव के बाद यह पहला चुनाव है। तीसरी बार एनडीए सरकार को जनता ने देश की सेवा करने का मौका दिया है।

मैं देश की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि पिछले दो कार्यकाल में देश जिस तेजी से आगे बढ़ा है, हर क्षेत्र में बदलाव दिख रहा है और 25 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर निकलना हर भारतवासी के लिए गर्व का क्षण है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026