---Advertisement---

पुणे तक पहुंचे NEET-UG 2026 Paper Leak के तार! बॉटनी टीचर की गिरफ्तारी के बीच राहुल गांधी ने सरकार पर फिर साधा निशाना

NEET-UG 2026 Paper Leak केस में जांच की आंच पुणे तक पहुंच गई है। यहां से मनीषा मंधारे नामक एक बॉटनी टीचर को गिरफ्तार किया गया है। बॉटनी टीचर की गिरफ्तारी के बीच ही राहुल गांधी ने सरकार पर जोरदार निशाना साधते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 16, 2026 6:29 अपराह्न

NEET-UG 2026 Paper Leak
Follow Us
---Advertisement---

NEET-UG 2026 Paper Leak: देश के विभिन्न हिस्सों में हलचल का दौर जारी है। इसकी प्रमुख वजह है नीट परीक्षा पेपर का लीक होना जिसके बाद 21 जून तारीख को पुन: परीक्षा के लिए तय किया गया है। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक केस में लगातार कार्रवाई हो रही है। इसके तार अब पुणे तक पहुंच गए हैं। सीबीआई ने मामले की जांच करते हुए मनीषा मंधारे नामक महिला को गिरफ्तार किया है जो बॉटनी की टीचर है। इस गिरफ्तारी के बीच ही राहुल गांधी एक बार फिर सरकार पर बरसे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने मुखरता के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का जिक्र कर इस्तीफे की मांग की है।

पुणे तक पहुंचे NEET-UG 2026 Paper Leak के तार!

सीबीआई ने मामले की जांच करते हुए मनीषा मंधारे नामक महिला की गिरफ्तारी की है। ये महिला NTA की विशेषज्ञ नियुक्ति में थीं। महिला बॉटनी की टीचर भी थीं जिन पर पुणे में विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित कर छात्रों को वास्तविक प्रश्न पत्र की जानकारी देने का आरोप है। 12 मई को नीट-यूजी पेपर लीक केस में मामला दर्ज होने के बाद विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसी क्रम में पेपर लीक के तार पुणे तक पहुंचे हैं जहां मनीषा वागमारे के बाद मनीषा मंधारे की भी गिरफ्तारी हुई है। इस प्रकरण में अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बॉटनी टीचर की गिरफ्तारी के बीच राहुल गांधी ने सरकार पर फिर साधा निशाना!

पेपर लीक मामले में पुणे से मनीषा मंधारे नामक महिला की गिरफ्तारी हुई है जो बॉटनी की टीचर है।

इस गिरफ्तारी के बीच ही राहुल गांधी एक बार फिर सरकार पर हमलावर हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने मुखरता के साथ केन्द्र पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि “NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे। धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही खुद लीजिए। मोदी जी, अभी धर्मेंद्र प्रधान जी को बर्खास्त करें।” राहुल गांधी की ये तल्ख प्रतिक्रिया सुर्खियों में है। वे शुरू से ही शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 11, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026