---Advertisement---

‘आतंकियों का एक ही धर्म..,’ भगवा आतंकवाद का जिक्र कर Nishikant Dubey ने कांग्रेस को याद दिलाया अतीत, अमित शाह से सहमति व्यक्त कर मचाई सनसनी

चर्चित बीजेपी सांसद Nishikant Dubey ने गृह मंत्री अमित शाह से सहमति व्यक्त करते हुए भगवा आतंकवाद का जिक्र कर कांग्रेस को अतीत की याद दिलाई है। निशिकांत दूबे ने साफ तौर पर कहा है कि एक हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 31, 2025 4:48 अपराह्न

Nishikant Dubey
Follow Us
---Advertisement---

Nishikant Dubey: झमाझम बारिश के बीच भी राजधानी दिल्ली का सियासी पारा लगातार चढ़ता नजर आ रहा है। बीते कल राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के बयान को निशिकांत दूबे का समर्थन मिला है। NIA कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपियों को बरी करने का निर्णय आने के बाद बीजेपी सांसद ने फिर हुंकार भरी है। Nishikant Dubey ने भगवा आतंकवाद का जिक्र करते हुए कांग्रेस को अतीत की याद दिलाई है। गृह मंत्री अमित शाह की बातों को आवाज देते हुए निशिकांत दूबे ने कहा कि ‘एक हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। इस देश में सभी आतंकवादियों का एक ही धर्म है।’ निशिकांत दूबे ने गृह मंत्री से सहमति व्यक्त कर सनसनी मचा दी है और सियासी पारा तेजी से चढ़ता नजर आ रहा है।

भगवा आतंकवाद का जिक्र कर Nishikant Dubey ने कांग्रेस को याद दिलाया अतीत

मालेगांव ब्लास्ट मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले पर अपना पक्ष रखते हुए निशिकांत दूबे ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। बीजेपी सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह के सुर में सुर मिलाते हुए कहा है कि “एक हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता। इस देश में सभी आतंकवादियों का एक ही धर्म है। यह साबित हो चुका है। कांग्रेस ने ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द फैलाने का गंदा काम किया। अब सब कुछ स्पष्ट है, और कांग्रेस को इसके परिणाम भुगतने होंगे। पाकिस्तानी आतंकवादियों को पकड़ने के बजाय, भारत के लोगों पर आरोप क्यों लगाया गया?” Nishikant Dubey ने ये बातें मालेगांव ब्लास्ट केस के संदर्भ में कही हैं। वर्ष 2008 में हुई उस घटना में तत्कालीन UPA सरकार ने आरोपियों को गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था जिन्हें अब बरी कर दिया गया है।

राज्यसभा में कांग्रेस पर बरसे थे गृह मंत्री अमित शाह

दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह भी बीते कल राज्यसभा में संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर बरसे थे। भगवा आतंकवाद को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। गृह मंत्री ने 2008 में हुए आतंकी हमले और उस संदर्भ में दिग्विजय सिंह के बयान का जिक्र किया। अमित शाह ने दिग्विजय सिंह को कोट करते हुए उस बयान को याद किया जिसमें आतंकी हमले का ठिकरा RSS पर फोड़ा गया था। गृह मंत्री ने पूरी ऊर्जा के साथ जोर देकर ये कहा कि “हिन्दू कभी आतंकी नहीं हो सकता। कांग्रेस ने वोटबैंक के लिए भगवा आतंकवाद के झूठे केस बनाये।” आज Nishikant Dubey ने भी गृह मंत्री से सहमति व्यक्त करते हुए ये बात दोहराई है जिसको लेकर सनसनी मची है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026