---Advertisement---

Noida News: नोएडा में बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत; जानें पूरी खबर

Noida News: यूपी के नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि गुरूवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 16, 2024 1:28 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: यूपी के नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि गुरूवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यह घटना सेक्टर 30 में सुमित्रा अस्पताल के सामने हुई, जिसमे दो लोगों की जान चली गई और तीन लोग गंभीर रूप से गायल हो गए। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मालूम हो कि सेक्टर 24 पुलिस स्टेशन की एक टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज सुबह 6 बजे के करीब एक बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घायलों को लेकर पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि तीन घायलों की पहचान रिक्शा चला रहे राजेंद्र (45), पवन (27) और सूरज (20) के रूप में हुई है, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 110 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों की पहचान मोहम्मद मुस्तफा (50) और रश्मी (25) के रूप में हुई है, जो सेक्टर 11 के मेट्रो अस्पताल में स्टाफ नर्स थी।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पुलिस ने बताया कि आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत सेक्टर 24 पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकता दर्ज की गई है। दुर्घटना स्थल से सेक्टर 41 के निवासी तुषार और आदि को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की उम्र लगभग 20 वर्ष है। जबकि सेक्टर 41 का निवासी अमन सिसौदिया फरार हो गया। हालांकि पुलिस के अनुसार अभी तक साफ नही हो पाया है कि कार कौन चला रहा था। अधिक जानकारी का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026