---Advertisement---

‘नोएडा अथॉरिटी बोर्ड’ ने लिया बड़ा फैसला, नक्शा पास कराने से लेकर बहुत सी चीजों की प्रोसेसिंग फीस हुई महंगी

Noida News: उत्तर प्रदेश की नोएडा से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो नोएडा प्राधिकरण (नोएडा अथॉरिटी) ने मीटिंग में बड़ा फैसला लेते हुए, बिल्डिंग लेआउट अप्रूवल के लिए प्रोसेसिंग और कंप्लीशन सर्टिफिकेट की फीस को दोगुना कर दिया है। ऐसे में देखा जाए तो नक्शा पास कराने के ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 16, 2023 11:11 पूर्वाह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: उत्तर प्रदेश की नोएडा से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो नोएडा प्राधिकरण (नोएडा अथॉरिटी) ने मीटिंग में बड़ा फैसला लेते हुए, बिल्डिंग लेआउट अप्रूवल के लिए प्रोसेसिंग और कंप्लीशन सर्टिफिकेट की फीस को दोगुना कर दिया है। ऐसे में देखा जाए तो नक्शा पास कराने के लिए पहले की फीस में 100 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। इस लिहाज से उत्तर प्रदेश के नोएडा में घर बनाना अब महंगा हो गया है। 

बनाने जा रहे हैं नोएडा में घर तो जान लीजिए ये बातें

वैसे देखा जाए तो दिल्ली–एनसीआर के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में घर बनाना अब बहुत महंगा हो गया है। ऐसे में नोएडा प्राधिकरण बोर्ड की तरफ से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बता दें कि नोएडा प्राधिकरण ने रविवार को 210 वीं बैठक की। जिसमें उन्होंने बिल्डिंग की नक्शा पास कराने की प्रोसेसिंग फीस और कंप्लीशन सर्टिफिकेट की फीस में 100 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी की है। 

बता दें कि नोएडा प्राधिकरण बिल्डिंग के लिए अब प्रति स्क्वायर मीटर 30 रुपए चार्ज करेगी। जो कि पहले 15 रुपए थी। ऐसे ही अब कंप्लीशन सर्टिफिकेट की फीस 15 रुपए प्रति स्क्वायर मीटर से बढ़ाकर 35 रुपए कर दी गई है।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने दी जानकारी

बता दें कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने फीस बढ़ने को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पिछले 13 सालों से नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने फीस नहीं बढ़ाई। ऐसे में साल 2010 में लास्ट टाइम फीस को लेकर बदलाव किया गया था। फीस बढ़ाने के पीछे का कारण अप्रूवल के लिए बनाए गए ऑनलाइन सिस्टम की लागत को पूरा करना है। ऑनलाइन सिस्टम हो जाने से लोगों को ही फायदा पहुंचेगा। ऐसे में कुल मिलाकर देखा जाए तो नोएडा में अब घर बनाना और भी महंगा हो गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026