---Advertisement---

Anantnag Encounter: अनंतनाग में अब तक अफसर समेत 4 सैन्यकर्मी हुए शहीद, लापता जवान का मिला शव; गिरफ्त में 2 आतंकी

Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में से एक और बड़ी खबर आई है। यहां एक लापता शहीद व शव मिल गया है। जिसको मिलाकर अनंतनाग में शहीदों की संख्या अब 4 हो चुकी है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 15, 2023 2:02 अपराह्न | Updated: सितम्बर 15, 2023 4:50 अपराह्न

Anantnag Encounter
Follow Us
---Advertisement---

Anantnag Encounter: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से बड़ी खबर आ रही है। तीन दिनों ने जारी एनकाउंटर के दौरान अब खबर आई है कि यहां सेना के एक जवान और शहीद हो गए हैं। जिन्हें मिलाकर अब तक सुरक्षाबलों के 4 जवान शहीद हो चुके हैं। बता दें एनकाउंटर के दौरान शहीद जवान का शव लापता होने के कारण उसकी उस समय पुष्टि नहीं की गई है लेकिन अब सुरक्षाबलों ने पुष्टि कर दी है कि अब तक 4 जवान शहीद हो चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ सेना के जवानों ने आतंकियों की घेरा-बंदी की हुई है और सेना की तरफ से लगातार फायरिंग की जा रही है।

वर्तमान में जारी है एनकाउंटर

वर्तमान में एनकाउंटर वाले जगह को सेना की जवानों ने पूरी तरह से घेर रखा है और वहां लगातार बमबारी की जा रही है। सेना इस घने जंगल वाले इलाके में ड्रोन की मदद से विस्फोट कर रही है। इसके अलावा इलाके से सेना अभी 2 संदिग्धों को पिस्तौल व विस्फोटकों के साथ पकड़ा है। सेना ने इस समय वहां दोनों घोर से फायरिंग जारी कर रखी है और सेना के कई बड़े अधिकारी इस समय वहां मौके पर मौजूद हैं। 

3 अफसर पहले हो चुके हैं शहीद

बता दें इससे पहले यहां कोकेरनाग इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के 2 अधिकारी और एक जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी शहीद हो गए थे। बता दें कि सुरक्षाबलों को मंगलवार सुबह इलाके में आतंकियों के घुसपैठ की सूचना मिली थी। जिसके बाद सेना और पुलिस के जवान मिलकर लगातार आतंकियों को ढूंढ रहे थे। इसी दौरान अचानक से आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीश धोंचक और जम्मू-कश्मीर के डीएसपी गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026