---Advertisement---

Pakistan का बड़ा कबूलनामा! Operation Sindoor के दौरान 9 आतंकी ठिकाने ही नहीं, दर्जनों एयरबेस भी हुए थे ध्वस्त; सैटेलाइट इमेज ने खोली पोल

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने बड़ा कबूलनामा करते हुए कहा है कि Operation Sindoor के दौरान मुरीदके से लेकर बहावलपुर, लाहौर और मुजफ्फराबाद में कई ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इसके अलावा 9 आतंकी लॉन्च पैड से इतर भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 11 एयरबेस को भी तबाह कर दिया था।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 3, 2025 1:39 अपराह्न

Operation Sindoor
Follow Us
---Advertisement---

Operation Sindoor: जवाबी कार्रवाई का आलम यूं था कि पाकिस्तान की बर्बादी सबने देखी। अब बड़ा खुलासा ये है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने उन इलाकों की सूची जारी की है जहां उनके मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने हमला किया था। ये ऐसे ठिकाने हैं जिन्हें भारतीय सेना की ओर से नहीं बताया गया था, लेकिन पाकिस्तान ने खुद स्वीकारा है। पाकिस्तान की ओर से किए गए कबूलनामा के मुताबिक भारतीय सेना ने ना सिर्फ 9 आतंकी ठिकानों को, बल्कि 11 एयरबेस को भी तबाह करते हुए मुरीदके, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में हाहाकार मचा दिया था। डोजियर में हुआ ये खुलासा Operation Sindoor की सफलता को बयां करता है कि कैसे हमारे जांबाज जवानों ने पड़ोसी मुल्क में तबाही मचा दी थी। कुछ सैटेलाइट इमेज भी सामने आए हैं जो दुश्मनों की पोल खोल रहे हैं और स्थिति बयां कर रहे हैं।

भारतीय सेना ने Operation Sindoor के दौरान पाकिस्तान में मचाई थी तबाही!

पहले तो पड़ोसी मुल्क इधर-उधर की बातें करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को सिरे से खारिज कर रहा था। हालांकि, दुनिया ने देखा कि कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर कई एयरबेस और आतंकी लॉन्च पैड को नेस्तबाबूद किया था। अब Pakistan का भी बड़ा कबूलनामा सामने आ गया है। पाकिस्तान के एक आधिकारिक डोजियर में उन ठिकानों का खुलासा हुआ है जो Operation Sindoor के दौरान बुरी तरह से ध्वस्त हुए थे। इसमें 9 आतंकी ठिकानों के साथ 11 एयरबेस और मुरीदके से लेकर बहावलपुर, लाहौर और मुजफ्फराबाद में स्थिति कई ठिकाने हैं। इन इलाकों का जिक्र भारतीय सेना द्वारा भी नहीं किया गया था, लेकिन पाकिस्तान अब खुद सामने से स्वीकार करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मोहर लगा रहा है। पाकिस्तान की ये स्वीकारोक्ति ऑपरेशन सिंदूर के दायरे और गहराई से प्रभाव डालने पर भी मोहर लगाती है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद निकली थी पाकिस्तान की हेकड़ी!

मालूम हो कि इससे पूर्व पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान इधर-उधर की बातें करते हुए किसी तरह की संलिप्तता से नकार रहा था। हालांकि, भारत ने सधी अंदाज में 7 मई को ऐसा इलाज किया कि पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकल गई। Operation Sindoor की मदद से भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसर कई आतंकी लॉन्च पैड, एयरबेस और अन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को आप इससे समझ सकते हैं कि इसके ठीक बाद पाकिस्तान को IMF के समक्ष भीख मांगने जाना पड़ा था। भारतीय सेना के शौर्य से पाकिस्तान की पूरी हेकड़ी निकल गई थी और पड़ोसी मुल्क पटरी पर आ गया।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026