---Advertisement---

Pandit Dhirendra Shastri: साईं बाबा को लेकर क्या बोल गए कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री जो होने लगा बवाल?

Pandit Dhirendra Shastri एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने साईं बाबा को लेकर बयान दिया है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 2, 2023 6:58 अपराह्न

Pandit Dhirendra Shastri
Follow Us
---Advertisement---

Pandit Dhirendra Shastri: पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने एक और ऐसा बयान दिया है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। उनका बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल होने के बाद धीरेंद्र शास्त्री भी एक बार फिर जमकर किरकिरी हो रही है।

धीरेंद्र शास्त्री ने साईं बाबा को लेकर दिया बयान

दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री ने इस बार साईं बाबा को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने साईं बाबा को लेकर कहा कि- ‘वे संत हो सकते हैं, फकीर हो सकते हैं, लेकिन भगवान नहीं हो सकते।’ इस बयान के बाद पूरे आम आदमी से लेकर राजनेता तक इस विवाद में कूद गए हैं। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने यह बयान महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दिया है, ऐसा बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: CM Kejriwal in Assam: सीएम केजरीवाल ने हिमंत सरमा पर साधा निशाना, बोले- ‘7 सालों तक की गंदी राजनीति, मुझे दे रहे धमकी’

AIMIM ने व्यक्त की प्रतिक्रिया

इसके बाद महाराष्ट्र के औरंगाबाद से AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि- ‘साईं बाबा के करोड़ों भक्त हैं। उनको लेकर इस तरह का बयान देना उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर कार्रवाई की मांग की है।’ वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र ने कहा कि-‘महाराष्ट्र में सभी को महापुरुषों के अपमान करने के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है।’

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक भक्त ने कथावाचक शास्त्री से साईं बाबा को लेकर एक प्रश्न किया। इसके जवाब में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि- ‘हमारे धर्म के शंकराचार्य जी ने साईं बाबा को देवताओं का स्थान नहीं दिया है। वो संत हैं भगवान नहीं। बाकी सबकी अपनी-अपनी आस्था है। उन्होंने कहा कि भगवान भगवान हैं और संत संत हैं। साईं के प्रति मेरी क्या आस्था है इसमें आप मत पड़ना।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Cyclone Arnab

अक्टूबर 28, 2026

INDIA bloc Rally

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026