---Advertisement---

सदन पर हमले करने के पीछे बड़ी साजिश! क्या आरोपियों का दुश्मन देशों के साथ है कनेक्शन? जानें प्रशासन का दावा

Parliament Attack: 13 दिसंबर को सदन के शीतकालीन सत्र के दौरान सागर शर्मा व उनके साथियों द्वारा भारतीय सदन पर किए गए हमले को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस प्रकरण में गुरुवार को सदन कांड का मुख्य आरोपी ललित झा भी पकड़ा गया था।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 16, 2023 10:41 पूर्वाह्न

Parliament Attack:
Follow Us
---Advertisement---

Parliament Attack: 13 दिसंबर को सदन के शीतकालीन सत्र के दौरान सागर शर्मा व उनके साथियों द्वारा भारतीय सदन पर किए गए हमले को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस प्रकरण में गुरुवार को सदन कांड का मुख्य आरोपी ललित झा भी पकड़ा गया था। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के सरगना माने जाने वाले ललित झा से पूछताछ के बाद उसे शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया है। इस दौरान पुलिस की ओर से कोर्ट से की जरुरी बातें कही गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट कया है कि संसद की सुरक्षा में बाधा डालकर आरोपी भारत सरकार से अपनी मांगें पूरी करवाना चाहते थे। इसके साथ ही पुलिस की ओर से ये भी कहा गया है कि इस हमले के पीछे आरोपियों के वास्तविक मकसद क्या थे इसके लिए जांच की जा रही है। वहीं मामले में इस विषय में भी जांच हो रही है कि कहीं आरोपियों के किसी तरह के दुश्मन देशों से कनेक्शन तो नहीं थे।

सदन सुरक्षा उल्लंघन बड़ी साजिश!

दिल्ली पुलिस ने सदन सुरक्षा उल्लंघन मामले में मुख्य आरोपी ललित झा को शुक्रवार के दिन पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। इस दौरान पुलिस की ओर से कई खुलासे किए गए। प्रशासन का दावा है कि सदन की सुरक्षा में सेंधमारी करना बड़ी साजिश हो सकती है। इस पूरे प्रकरण में गृह मंत्रालय की विशेष टीम जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि सदन में घुसपैठ कर केमिकल पदार्थ जलाकर नारेबाजी करना एक बड़ी साजिश है। इस प्रकरण में पकड़े गए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रशासन का दावा है कि आरोपी संपूर्ण देश में अपने इस कृत्य से अराजकता पैदा करना चाहते थे। इसके साथ ही प्रशासन इस प्रकरण में दुश्मन देशों के साथ आरोपियों के कनेक्शन की जांच भी कर रहा है।

जांच के लिए राजस्थान जाएगी पुलिस

सदन कांड के मुख्य साजिशकर्ता ललित झा ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने इस पूरे प्रकरण में सभी आरोपियों के फोन जयपुर जाते वक्त नष्ट कर दिए थे। इसमें सागर शर्मा, डी मनोरंजन, नीलम देवी व अमोल शिंदे के फोन थे। पुलिस का कहना है कि वो ललित को लेकर राजस्थान के उस स्थान पर जाएगी जहां उसने सबूतों को नष्ट करने के लिए फोन जलाए थे। इसके बाद सदन में क्राइम सीन को री-क्रिएट करने की अनुमति भी मांगी जा सकती है जिससे मामले को आसानी से समझा जा सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

RBSE 12th Result 2026

मार्च 30, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 30, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 30, 2026

Delhi DoE Result 2026

मार्च 30, 2026

Visakhapatnam News

मार्च 30, 2026