---Advertisement---

Parliament Monsoon Session: संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर विपक्ष ने निकाला मार्च

Parliament Monsoon Session: लोकसभा के मानसून सत्र का शुक्रवार (11 अगस्त) को आखिरी दिन था। संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 11, 2023 10:49 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 11, 2023 5:20 अपराह्न

Parliament Monsoon Session
Follow Us
---Advertisement---

Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा के मानसून सत्र का शुक्रवार (11 अगस्त) को आखिरी दिन था। मणिपुर पर चर्चा के मुद्दे को लेकर इस बार का पूरा सत्र हंगामेदार रहा है। शुक्रवार को अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर I.N.D.I.A. गठबंधन ने मार्च निकाला। विपक्ष ने लोकसभा से वॉकआउट भी किया। वहीं, राज्यसभा से AAP नेता राघव चड्‌ढा सस्पेंड कर दिए गए। जबकि, संजय सिंह का निलंबन बढ़ाने का ऐलान किया गया।

दरअसल, PM मोदी पर असंसदीय टिप्पणी करने को लेकर गुरुवार (10 अगस्त) को कांग्रेस की तरफ से नेता सदन अधीर रंजन चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया था, जिसको लेकर आज का दिन हंगामेदार रहा। विपक्ष ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।

वहीं, गुरुवार (10 अगस्त) को विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion) गिर गया। PM मोदी ने इस प्रस्ताव पर लोकसभा में जवाब दिया। सदन में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान मणिपुर को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में तीखा वार-पलटवार देखने को मिला।

चर्चा के अंत में विश्वास प्रस्ताव पर विटिंग करवाई गई। चर्चा के अंत में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग करवाई गई, जिसके बाद विपक्षी दलों का लाया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। लोकसभा में चर्चा के दौरान PM मोदी ने 2 घंटे 12 मिनट का भाषण दिया। जिसमें वे मणिपुर पर 1 घंटे 32 मिनट बाद बोले। इस दौरान उन्होंने कई बातों को जिक्र किया और किसी का नाम लिए बिना विपक्ष पर निशाना साधा।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026