---Advertisement---

Patna Metro News: लेट शुरु और जल्दी खत्म, पटना मेट्रो में बैठने से पहले जानें खास बातें, सुरक्षा में परिंदा भी नहीं मार सकेगा पंख

Patna Metro News: विधानसभा चुनावों की तारीख वाले दिन ही बिहार के पटना में पहली मेट्रो का आगाज कर दिया गया है। इसे सार्वजनिक रुप से 7 अक्टूबर को खोल दिया जाएगा। इस मेट्रो से जुड़ी हर जानकारी यहां जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 6, 2025 4:09 अपराह्न

Patna Metro News
Follow Us
---Advertisement---

Patna Metro News: बिहार विधानसभा चुनावों की तारीख के एलान के दिन राज्य को पहली बार मेट्रो की सौगात मिली है। पटना मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। इसे सार्वजनिक तौर से 7 अक्टूबर को खोल दिया जाएगा। पटना मेट्रो का रुट और किराए से लेकर वो तमाम सारी खूबियां सामने आ गई हैं। जिसकी चर्चा हो रही थी। मेट्रो का राज्य को बहुत ही बेसब्री से इंतजार था। इस तरह देश में 24 वें स्थान पर अब मेट्रो हवा से बातें करते हुए दौड़ेगी।

Patna Metro News जानें शुरु और बंद होने का समय

बड़े शहरों की तुलना में पटना मेट्रो का समय थोड़ा लेट शुरु होगा और जल्दी खत्म हो जाएगा। ये टामिंग सुहब 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक तय की गई है। अभी ये हाई स्पीड ट्रेन सिर्फ ISBT, जीरो माइल और भूतनाथ स्टेशन तक की चलेगी। ये सफर करीब 4.3 किमी का है। आने वाले समय में इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

पटना मेट्रो की खासियत और किराया

पटना मेट्रो के शुरु होते ही इसके किराए की जानकारी भी सामने आ चुकी है। यात्रा को 15 रुपए से लेकर अधिकतम 30 रुपए रखा गया है। इस तरह सस्ते में यात्री लंबी दूरी को तय कर सकेगा। इसके साथ ही उनका समय भी बचेगा। इस पूरी ट्रेन को और भी ज्यादा अट्रेक्टिव मधुबनी कला बनाती है। मेट्रो के ऊपर जो पेंटिंग की गई है वो लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसके साथ ही ये अनोखी संस्कृति को दिखा रही है। पटना मेट्रो के शुरु होते ही यात्रियों के मन में तमाम तरह से सवाल उठे लगे हैं। पटना में दौड़ने वाली इस मेट्रो में एक समय में 900 लोग यात्री कर सकते हैं। इसके साथ ही एक कोच में 300 लोगों के यात्रा करने की जगह है। यात्री को मेट्रो के लिए थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा। खबरों की मानें तो ये मेट्रो ट्रेन हर 20 मिनट में यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।

बिहार की पहली मेट्रो में मिलेगी कड़ी सुरक्षा

ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए 360 डिग्री के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसकी मदद से मेट्रो और यात्रियों को कड़ी सुरक्षा मिलेगी। इमरजेंसी बटन की सुविधा भी दी गई है। इसके साथ ही बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस हर वक्त यहां सुरक्षा में लगी रहेगी। इस मेट्रो में 138 सीटें हर कोच में लगाई गई हैं। इतना ही नहीं महिलाओं और दिव्यांगों के लिए भी सीटें रिजर्व की गई हैं। वहीं, यात्री को मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026