---Advertisement---

Patna News: जातिगत गणना के बाद अब आर्थिक रिपोर्ट जारी करेगी बिहार सरकार, ये है CM Nitish की तैयारी

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाति आधारित जनगणना को अपनी सरकार की बड़ी सफलता मानते हैं। इस क्रम में उन्होंने पटना में आज कहा है कि हमने जो किया है उसकी चर्चा अन्य राज्यों में भी जोरों पर है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 11, 2023 7:17 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाति आधारित जनगणना को अपनी सरकार की बड़ी सफलता मानते हैं। इस क्रम में उन्होंने पटना में आज कहा है कि हमने जो किया है उसकी चर्चा अन्य राज्यों में भी जोरों पर है। इसके साथ ही सीएम नीतीश ने इस बात की जानकारी भी दी है कि जैसे ही विधानसभा का सत्र शुरू होगा तो सरकार राज्य के सभी वर्ग के लोगों का आर्थिक रिपोर्ट भी जारी करेगी। इसके अलावा अन्य सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी उस दौरान चर्चा की जाएगी। बता दें कि बिहार सरकार द्वारा सफलतापूर्वक कराए गए जाति आधारित जनगणना की चर्चा देश के अलग-अलग राज्यों में है। इसके तहत कांग्रेस पहले ही ऐलान कर चुकी है कि अगर वो राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता में आती है तो यहां भी जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी। वहीं यूपी में सपा, बसपा और कांग्रेस ने पहले ही जातिगत गणना का समर्थन किया है। इसी तर्ज पर अन्य कई राज्यों में भी जाति आधारित जनगणना की मांग उठने लगी है और कहा जा रहा है कि आने वाले चुनावों में ये सियासत के स्वरुप को बदल सकता है।

जाति गणना की चर्चा देश के अन्य राज्यों में

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि हमारे काम की चर्चा देश के अन्य राज्यों में जोरों पर है। वहीं इसके साथ ही उन्होंने ये जानकारी भी दी है कि विधानसभा सत्र के शुरू होने के साथ ही हम इस संबंध में अन्य सभी जरुरी डिटेल जनता के समक्ष रखेंगे। इसके तहत सभी वर्ग के लोगों की आर्थिक रिपोर्ट भी जारी की जाएगी। खबरों की माने तो सीएम नीतीश कुमार जाति गणना रिपोर्ट के तहत राज्य के साथ देश के अलग हिस्सों में भाजपा को घेरने की तैयारी में है।

जातिगत गणना के मायने

बिहार सरकार ने 2 अक्टूबर को जातिगत गणना की रिपोर्ट जारी की थी। इसके हवाले से जानकारी दी गई कि राज्य में अब पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग के लोगों की संख्या 63% के आसपास है। कहा जा रहा है कि अब इसके सहारे पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को साधने की तैयारी चल रही है। वर्ष 2024 में लोकसभा व 2025 में राज्य विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस क्रम में पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग के 63% लोगों के इस आबादी का महत्व खास है। दावा किया जा रहा है कि अब सरकार इस कड़ी में आगामी चुनाव को देखते हुए इनको साधने की तैयारी में है।

कांग्रेस भी कराएगी जातिगत गणना

बिहार सरकार द्वारा सफलतापूर्वक कराए गए जातिगत गणना की चर्चा अब देश व्यापी होती जा रही है। इसके तहत कांग्रेस की तैयारी है कि वो मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में सत्ता वापसी करने पर वहां जातिगत गणना कराएगी। इस संबंध में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोल गहलोत ने ऐलान भी कर दिया है। वहीं मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के लिए भी कांग्रेस की यही तैयारी है कि सत्ता वापसी करने पर इन राज्यों में जातिगत गणना कराई जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Leave a Comment