---Advertisement---

Patna News: बिहार में ब्याज का पैसा ना चुकाने पर महिला के साथ दरिंदगी, मारपीट कर पेशाब पिलाने की कोशिश; प्रशासन ने लिया मामले का संज्ञान

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से एक अमानवीय घटना सामने आई है। खबरों की माने तो एक दलित महिला के साथ उसके ही गांव के रसूखदार परिवार के पिता-पुत्र ने उसे बुरी तरह से पीटा है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: सितम्बर 25, 2023 5:40 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से एक अमानवीय घटना सामने आई है। खबरों की माने तो एक दलित महिला के साथ उसके ही गांव के रसूखदार परिवार के पिता-पुत्र ने उसे बुरी तरह से पीटा है। इसके अलावा महिला को नंगा कर उसे मानव मूत्र पिलाने की कोशिश भी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला की पिटाई सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि उसके पति ने आरोपियों से 1500 रुपये का कर्ज लिया था। घटना शनिवार की रात में घटी और अब इस मामले को संज्ञान में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ये घटना पटना के मौसिमपुर गांव में घटी है। आरोपियों की पहचान प्रमोद सिंह (पिता) और अंशु कुमार (पुत्र) के रुप में की गई है। जबकि अन्य चार अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है जिन पर महिला के साथ मारपीट के साथ अमानवीय कृत्य करने का आरोप भी है।

1500 रुपये के कर्ज के लिए महिला के साथ दरिंदगी

खबरों की मानें तो पीड़ित महिला के पति ने अपने गांव के रसूखदार परिवार से आने वाले प्रमोद सिंह से ब्याज पर 1500 रुपये का कर्ज लिया था। इस कर्ज के बदले में पीड़ितों द्वारा ब्याज नहीं चुकाए जाने पर आरोपी प्रमोद सिंह व उनके पुत्र अंशु कुमार महिला के घर पहुंचकर उसे भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। इसके बाद से उसे अपने दरवाजे पर ले जाकर उसके साथ मार-पीट भी की। इस दौरान घटना स्थल पर चार अन्य लोग भी मौजूद थे जिन्होंने इस दौरान आरोपी का साथ दिया।

मारपीट के बाद से महिला को जबरन मूत्र पिलाने की कोशिश भी की गई लेकिन जैसे-तैसे वो वहां से खुद को बचाकर भाग निकली। इस दौरान रास्ते में महिला को उसके परिवार का कोई सदस्य मिल गया जिसने उसे सुरक्षित रुप में घर तक पहुंचाया। अब इस मामले की शिकायत नजदीकी थानाक्षेत्र को दी गई है और मामले में कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन का पक्ष

पटना के मौसिमपुर गांव में हुई इस घटना का संज्ञान स्थानिय प्रशासन ने ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपीयों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें मुख्य आरोपी प्रमोद सिंह और उनके पुत्र अंशु कुमार को अभियुक्त बनाया गया है। इसके अतिरिक्त चार अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले में कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस मामले में मारपीट के घटना की बात सामने आई है और साथ ही अन्य आरोपों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन का कहना है कि आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और साथ ही इस बात की जानकारी भी दी गई है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। हालाकि आरोपी अपने घरों पर ताला लगाकर फरार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Leave a Comment