---Advertisement---

Patna News: राष्ट्रपति Draupadi Murmu आज बिहार दौरे पर, पटना में इन रास्तों पर प्रभावित रहेगा यातायात; जानें पूरा शेड्यूल

Patna News: आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रही हैं। बिहार सरकार ने इससे संबंधित सभी तैयारियां को लगभग पूरा कर लिया है। इसके तहत खबर है कि राष्ट्रपति 11.25 बजे राजधानी पटना पहुंचेंगी जहां वो पटना के बापू सभागार में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 18, 2023 5:55 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Patna News: आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रही हैं। बिहार सरकार ने इससे संबंधित सभी तैयारियां को लगभग पूरा कर लिया है। इसके तहत खबर है कि राष्ट्रपति 11.25 बजे राजधानी पटना पहुंचेंगी जहां वो पटना के बापू सभागार में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहीं राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए 09:00 बजे पूर्वाह्न से दोपहर 12:00 बजे तक की अवधि तक के लिए पटना हवाई अड्डा पर सामान्य वाहनों का प्रवेश एवं निकास गेट नं0-02 से हो सकेगा। इसके अलावा भी कई रास्तों पर यातायात प्रभावित होने की खबर है। वहीं राष्ट्रपति के तीन दिवसीय दौरे को लेकर खबर है कि वो इस दौरान पटना के साथ मोतिहारी व गया में होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों मे हिस्सा लेंगी।

ये है कार्यक्रम का शेड्यूल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यक्रम को लेकर खबर है कि वो आज यानी 18 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में कृषि रोडमैप लांच करेंगी। वहीं इसके अलावा राष्ट्रपति आज तख्त हरिमंदिर गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के साथ गवर्नर हाउस में रात्रि भोज में सम्मिलित होंगीं। कृषि रोडमैप लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान राज्य भर से किसानों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

19 अक्टूबर यानी गुरुवार को राष्ट्रपति महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के दीक्षा समारोह में सम्मिलित होंगी l इसके साथ ही राष्ट्रपति पटना एम्स के दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी।

20 अक्टूबर यानी शुक्रवार को अपने बिहार दौरे के आखिरी दिन राष्ट्रपति मुर्मु गया में केंद्रीय विश्वविद्यालय, दक्षिण बिहार के दीक्षा समारोह में विद्यार्थियों को मेडल देंगी। इसके साथ ही वो शुक्रवार को गया से ही राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

इन रास्तों पर प्रभावित रहेगा यातायात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के बिहार दौरे को लेकर कई मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की खबर है। इसके तहत आज पटना एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों के वाहनों का प्रवेश एवं निकास सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक गेट नंबर दो से होगा। इसके अलावा आज सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक के लिए गोलघर के पास आयुक्त कार्यालय के सामने जेपी गंगा पथ मोड़ से चिल्ड्रन पार्क, ज्ञान भवन, कारगिल चौक की ओर वाहनों के संचालन पर सुरक्षा कारणों से रोक रहेगी। इसके अलावा अशोक राजपथ में पूरब दरवाजा से श्रीहरि मंदिर साहिब जाने पर भी रोक होने की खबर है। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर सुदर्शन पथ होकर पटना साहिब स्टेशन का रास्ता बनाया गया है। वहीं फुलवारी / अनीसाबाद से पटेल गोलंबर के रास्ते बेली रोड आने वाले वाहनों को हवाई अड्डा के पश्चिमी गेट से डुमरा चौकी के रास्ते बेली रोड भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर भी सरकार की ओर से तगड़े इंतेजाम किए गए हैं। इसके तहत तय रूट पर 250 से अधिक पुलिस अधिकारियों के साथ 1200 अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी रहेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment