---Advertisement---

Patna News: बिहार में नदियों ने दिखाया रौद्र रूप, बढ़ते जल स्तर को देखते हुए इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

Patna News: भारी बारिश और नदियों के उफान के चलते बिहार के कुछ जिलों में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी अपने उफान पर है। वहीं अररिया जिले में लगातार बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है, इस ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 10, 2023 12:24 अपराह्न

Patna News
Follow Us
---Advertisement---

Patna News: भारी बारिश और नदियों के उफान के चलते बिहार के कुछ जिलों में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी अपने उफान पर है। वहीं अररिया जिले में लगातार बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है, इस वक्त बिहार की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में सरकार अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसके अलावा खबर बिहार के कटिहार से भी है। बताया जा रहा है कटिहार जिले में महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में नदी के आसपास रहने वाले लोगों को रातभर जागना पड़ रहा है। उनकी आँखों की नीद उड़ी हुई है, क्योंकि सैकड़ों परिवार को बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। 

इन नदियों ने उड़ाया लोगों की नीद 

यह बात बिल्कुल सही है, कि बिहार में हर साल निचले इलाकों और नदियों के आसपास के क्षेत्रों में अक्सर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बिहार की शोक कहे जाने वाली नदी कोशी हर साल हजारों परिवारों को बेघर कर देती है। ऐसे में खबर है, कि कटिहार जिले में महानदी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लोग डर के साए में जी रहे हैं। वहीं अररिया जिले में पिछले कुछ दिनों से भीषण बारिश हो रही है। ऐसे में वहां जलजमाव हो गया। ऐसे में अब बड़ी खबर आ रही है, कि बिहार से सटा पड़ोसी देश नेपाल ने अत्यधिक मात्रा में पानी छोड़ दिया है। बताया जा रहा है बकरा और रतवा नदी के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हुई है।  

प्रशासन ने किया अलर्ट जारी

बता दें कि नदियों के बढ़ते जलस्तर और भारिश को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें कटिहार, अररिया और निचले इलाकें के कुछ जिले शामिल हैं। बता दें कि ऐसा नहीं है, कि बाढ़ का खतरा और नदियों का उफान सिर्फ इन्हीं जिलों में है। खबरों की मानें तो राज्य की राजधानी पटना के समीप से बहने वाली गंगा नदी का जलस्तर में काफी बढ़ोतरी देखि गई है। बताया जा रहा है, यहां दीघा में जनार्दन घाट के पास पाटी पुल के नीचे तक पानी पहुंच गया है। ऐसे में आवाजाही के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पद रहा है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026