---Advertisement---

BRICS Summit 2023: भारत को शांति का पाठ पढ़ा रहा चीन, शी जिनपिंग को PM Modi की कड़ी चेतावनी! जानिए दोनों नेताओ में क्या बात हुई ?

BRICS Summit 2023: दक्षिण अफ्रीका में हुए 15वें ब्रिक्‍स सम्‍मेलन में सबकी नजरें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग पर टिकी थीं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 25, 2023 12:18 अपराह्न

BRICS Summit 2023
Follow Us
---Advertisement---

BRICS Summit 2023: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्‍सबर्ग में चल रहे 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2023) के दौरान एक बड़ी चीज देखने को मिली। सीमा विवाद के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। इस पूरी बैठक में सभी की नजरें इन्हीं पर टिकी हुईं थी। दोनों की इस मुलाकात ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि, यह मुलाकात काफी छोटी थी।

चीन को PM मोदी की कड़ी चेतावनी!

बताया जा रहा है की दोनों नेताओं के बीच सीमा विवाद को लेकर बतचीत हुई। जहां, भारत ने अपना रूख साफ किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PM Modi ने चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग को कड़े शब्दों में यह बात कही है की उन्हें LAC पर भारत का सम्‍मान करना होगा। नहीं तो इस पर कोई बात नहीं होगी।

PM मोदी ने इन मुद्दों पर रखा भारत का पक्ष

भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान गुरुवार (25 अगस्त) को PM मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की। इस दौरान PM मोदी ने LAC से जुड़े कई मुद्दों पर भारत का पक्ष राखा।

PM मोदी ने कहा कि LAC पर एक दूसरे का सम्मान ही दोनों देशों के रिश्ते में सुधार ला सकता है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो इस पर बातचीत का कोई फायदा नहीं। बताया जा रहा है की दोनों नेताओं के बीच LAC से जुड़े मुद्दों पर बातचीत कर हल निकालने पर सहमति बनी है। वहीं, दोनों देशों ने एक दूसरे को जल्द सैनिकों की वापसी का आश्वासन दिया है।

भारत को शांति का पाठ पढ़ा रहा चीन

समाचर एजेंसी ANI के मुताबकि, चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बताया कि दोनों नेताओं ने वर्तमान चीन-भारत संबंधों और साझा हित के अन्य सवालों पर स्पष्ट और गहन विचारों पर चर्चा की।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन-भारत संबंधों में सुधार दोनों देशों और लोगों के साझा हितों को पूरा करता है और दुनिया और क्षेत्र की शांति, स्थिरता और विकास के लिए भी अनुकूल है। दोनों पक्षों को अपने द्विपक्षीय संबंधों के समग्र हितों को ध्यान में रखना चाहिए और सीमा मुद्दे को ठीक से संभालना चाहिए, जिससे संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र में शांति की रक्षा की जा सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 6, 2026

Arvind Kejriwal

अगस्त 6, 2026

Noida International Airport

अगस्त 6, 2026

कल का मौसम 7 August 2026

अगस्त 6, 2026

Rain Alert 7 August 2026

अगस्त 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 6, 2026