---Advertisement---

Rozgar Mela: 51 हजार युवाओं को PM Modi ने बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, बोले – ‘मोदी की हर गारंटी होगी पूरी’

Rozgar Mela: नरेंद्र मोदी ने आज रोजगार मेला के तहत विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त कर्मियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 28, 2023 1:59 अपराह्न

PM Modi Rozgar Mela
Follow Us
---Advertisement---

Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। PM Modi ने आज (28 अगस्त) रोजगार मेले के तहत देश के 51 हजार से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को अपॉइंटमेंट लेटर बांटे।

PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में जुड़े और युवाओं को नौकरियों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मियों को बधाई दी और उन्हें देश की सेवा में बढ़ चढ़कर अपना योगदान करने की अपील की।

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद युवाओं में उत्साह

अपने संबोधन के दौरान PM मोदी ने चंद्रयान-3 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस बार रोजगार मेले का आयोजन, बेहद ही गर्व और आत्मविश्वास से भरा हुए माहौल में हो रहा है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद खासकर देश के युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रज्ञान रोवर जो तस्वीरें और जानकारियां भेज रहा है, वो ऐतिहासिक और चौंकेने वाली है।

‘आपकी जरूरतों के प्रति हम गंभीर’

उन्होंने कहा कि युवाओं की जरूरतों को हमारी सरकार ने हमेशा समझा है। इसिलिए आपकी जरूरतों के प्रति हम गंभीर हैं। हर क्षेत्र में नौकरियों के नए-नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं, ताकि युवा अपनी कड़ी मेहनत से देश के विकास में आपाना योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रही है, हमारी ओर से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आप बस देश का नाम रोशन करें।

भारत दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी में होगा

इस दौरान PM Modi ने भारत की इकोनॉमी पर भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। भारत में तेजी से विकास की गाड़ी आगे बढ़ रही है। वो समय अब दूर नहीं, जब भारत दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी में से एक होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए आपका योगदान बेहद जरूरी है। आपको जी तोड़ मेहनत करनी होगी, तभी हम अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 6, 2026

Arvind Kejriwal

अगस्त 6, 2026

Noida International Airport

अगस्त 6, 2026

कल का मौसम 7 August 2026

अगस्त 6, 2026

Rain Alert 7 August 2026

अगस्त 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 6, 2026