---Advertisement---

PM Modi Lakshadweep visit: पीएम मोदी की लक्षद्वीप मुहिम के समर्थन में आए ये दिग्गज फिल्मी सितारे

PM Modi Lakshadweep visit: अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक, बॉलीवुड सितारों ने किया PM Modi की लक्षद्वीप बात का समर्थन, यहां पढ़ें सभी के रिएक्शन

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 8, 2024 5:51 अपराह्न

BJP Lok Sabha candidates list 2024
Follow Us
---Advertisement---

India-Maldives Row: पीएम मोदी के लक्षद्वीप के दौरे के बाद मालदीव और लक्षद्वीप को लेकर छिड़ी बहस काफी आगे बढ़ चुकी है। भारत में बहुत खूबसूरत स्थान हैं, जिन्हें देखने के लिए दुनियाभर के सैलानी आते हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की यात्रा को लेकर जो पोस्ट डाला था। उसको लेकर लोगों में बहस छिड़ी की मालदीव अच्छा है या फिर लक्षद्वीप , जिसके बाद मालदीव के तीन मंत्रियों ने विवादित बयान दिया। विवाद बढ़ने के बाद मालदीप सरकार को अपने तीन मंत्रियों को पदों से हटाना पड़ा।

बॉलीवुड सितारों ने किया पीएम मोदी का समर्थन

अब इस विवाद पर भारतीय सेलिब्रेटी खुलकर पीएम मोदी के समर्थन में उतर आए हैं। ये वो सितारें हैं जो कि, मालदीव पर छुट्टियां मनाने जाते हैं। लेकिन अब ये सभी सितारें पीएम मोदी के समर्थन में खड़े हैं। चलिए आपको दिखाते हैं, किस बॉलीवुड सितारें ने किस तरह से एक्स पर अपनी राय रखी।

सलमान खान ने क्या लिखा?

इस मामले पर बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान ने एक्स पर लिखा,” लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और आश्चर्यजनक समुद्र तटों पर हमारे माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्रभाई मोदी को देखना बहुत अच्छा है, और सबसे अच्छी बात यह है कि ये हमारे भारत में हैं।”

महानायक अमिताभ बच्चन का रिएक्शन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा,”वीरू पाजी .. यह बहुत प्रासंगिक है और हमारी धरती की सही भावना के अनुरूप है .. हमारे अपने लोग सबसे अच्छे हैं .. मैं लक्षद्वीप और अंडमान गया हूं और वे आश्चर्यजनक रूप से सुंदर स्थान हैं .. आश्चर्यजनक पानी के समुद्र तट और पानी के नीचे का अनुभव है बिल्कुल अविश्वसनीय..

अक्षय कुमार का मालदीव को मुंहतोड़ जवाब

अक्षय कुमार ने भी एक्स पर इस विवाद पर खुलकर पोस्ट करते हुए लिखा, “मालदीव की प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों द्वारा भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियाँ की गईं। आश्चर्य है कि वे ऐसा उस देश में कर रहे हैं जो उन्हें सबसे अधिक संख्या में पर्यटक भेजता है। हम अपने पड़ोसियों के प्रति अच्छे हैं लेकिन हमें ऐसी अकारण नफरत क्यों बर्दाश्त करनी चाहिए? मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है, लेकिन गरिमा पहले है। आइए हम #भारतीय द्वीपों का अन्वेषण करने का निर्णय लें और अपने स्वयं के पर्यटन का समर्थन करें।”

अर्जुन कपूर ने लक्षद्वीप का किया समर्थन

मालदीव में खूब छुट्टियां मनाने वाले बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने एक्स पर लिखा, “खूबसूरत #लक्षद्वीप द्वीपों को अपनी बकेट लिस्ट में जोड़ रहा हूं।हमारे देश के ये स्थल सिर्फ मानचित्र के धब्बे नहीं हैं; वे आतिथ्य, विविध संस्कृति और परिदृश्य का अनुभव करने के लिए निमंत्रण हैं, जो भारत को घूमने के लिए एक अविश्वसनीय जगह बनाते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने एक्स पर लिखा, ” ये सभी छवियां और मीम्स मुझे अब सुपर FOMO बना रहे हैं लक्षद्वीप में ऐसे प्राचीन समुद्र तट और समुद्र तट हैं, जो स्थानीय संस्कृति से समृद्ध हैं, मैं एक आवेगपूर्ण छुट्टी बुक करने के कगार पर हूं इस वर्ष, #एक्सप्लोरइंडियनआइलैंड्स क्यों नहीं?”

इस तरह पीएम मोदी और लक्षद्वीप के समर्थन में आम और खास सभी लोग उतर आए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026