---Advertisement---

P20 Summit 2023: PM Modi ने अपने संबोधन में किया इजरायल-हमास जंग का जिक्र, आतंकियों को लेकर दिया ये कड़ा संदेश

P20 Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यशोभूमि अधिवेशन केंद्र में जी20 के सदस्य देशों की संसदों के पीठासीन सभापतियों (पी20) के नौवें सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने इजरायल-हमास युद्ध पर चिंता व्यक्त करते हुए शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 13, 2023 8:02 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

P20 Summit 2023: देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (13 अक्टूबर) को “पार्लियमेंट-20” या पी-20 समिट का उद्घाटन किया। अब अगले दो दिनों तक (13–14 अक्टूबर) दिल्ली में पी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें जी20 देशों के संसद अध्यक्ष और सभापति भाग ले रहे हैं। उद्घाटन के दौरान PM Modi ने पी-20 देशों के नेताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि ये समिट एक अनूठी घटना है। यहां आने वाले सभी लोगों का स्वागत है।

PM मोदी ने किया इजरायल-हमास युद्ध का जिक्र

PM मोदी ने पी20 समिट में इजरायल-हमास युद्ध पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि दुनिया के हर कोने में होने वाली घटनाओं से कोई बच नहीं सकता। हमें दुनिया को एक घर की तरह देखना चाहिए। संघर्ष किसी का लाभ नहीं है। उन्होंने कहा कि ये समय शांति का है। हम सबको इसके लिए मिलकर काम करना चाहिए। पिछले एक हफ्ते से इजरायल और हमास के बीच जंग में अब तक हजारों लोग मारे गए हैं, जो जंग के गंभीर परिणामों का दर्शा रहा है।

‘ये समय युद्ध का नहीं, शांति और भाईचारे का है’

इस दौरान PM मोदी ने भारत की संसद पर हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत की संसद पर भी एक समय आतंकवादी हमला हुआ था। दुनिया आतंकवाद से पीड़ित है। ये दुनिया के किसी भी कोन में हो सकता है। हमें इसे लेकर कठोर होना चाहिए। दुखद है कि आतंकवाद की परिभाषा पर आम लोगों का एकमत नहीं है। उन्होंने कहा कि कि आज दुनिया को टकराव से जूझना पड़ रहा है, जो किसी के हित में नहीं है। यह समय भाईचारे और शांति का है।

‘भारतीय संदस पर भी हुआ था आतंकि हमला’

PM मोदी ने आगे कहा कि भारत में आतंकवादियों ने हजारों लोगों की जान ली है। आज शाम आप जिस पार्लियामेंट में जाएंगे, 20 साल पहले आतंकवादियों ने उस पर भी हमला किया था। उस समय संसद का सत्र चल रहा था। आतंकि सांसदों को बंधक बनाकर उन्हें मारने की तैयारी में वहां पहुंचे थे। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि भारत ऐसे अनेकों आतंकी हमलों ने निपटकर आज यहां पहुंचा है।

‘हमें आतंकवाद पर सख्ती बरतने की जरूरत

PM ने कहा कि अब दुनिया को आतंकवाद की गंभीर चुनौती का भी एहसास हो रहा है। आतंकवाद कहीं भी, किसी भी कारण से, किसी भी रूप में हो सकता है। ये मानवता के खिलाफ है। ऐसे में हमें आतंकवाद पर सख्ती बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में संसद के प्रतिनिधियों को विचार करना होगा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में हम कैसे एकजुट हो सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Leave a Comment