---Advertisement---

PM Modi: पीएम मोदी का 2047 तक विकसित भारत परियोजना पर बड़ा बयान, कहा 25 वर्षों की रणनीति तैयार करने में ली AI की मदद; जानें डिटेल

PM Modi: पीएम मोदी ने अपने इंटरव्यू में कहा कि 25 बर्षों के लिए भारत की रणनीति तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 16, 2024 11:38 पूर्वाह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए है। सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी ने एनआई से बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की। इसी बीच पीएम ने एआई(AI) को लेकर भी एक बड़ी बात कही। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि हमने अगले 25 बर्षों के लिए भारत की रणनीति तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है।

PM Modi ने क्या कहा?

इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि महत्वाकांक्षी 2047 विकसित भारत परियोजना पर पिछले 2 सालों से चल रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद चुने जाने पर पहले 100 दिनों का एक लक्ष्य भी निर्धारित किया है। 2047 तक विकसित भारत पर पीएम मोदी ने कहा “कई साल तक मैंने देश की यूनिवर्सिटी से संपर्क में रहा। मैंने अलग-अलग NGO से संपर्क किया। 15-20 लाख लोगों ने अपने इनपुट दिए। फिर मैंने AI की मदद ली। इस पर काम करने के लिए हर डिपार्टमेंट में अधिकारियों की एक डेडिकेटेड टीम बनाई गई है। मैं भी उनके साथ बैठा। मीटिंग में टीम ने दो से ढाई घंटे तक प्रेजेंटेशन दिया। काम शुरू हो गया है।”

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

एएनआई से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “दुर्भाग्य से आजकल हम देखते हैं कि एक शब्द के प्रति कोई प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी नहीं है। आपने किसी नेता के पुराने वीडियो घूमते हुए देखे होंगे, जहां उनके हर विचार विरोधाभासी होते हैं। जब लोग यह देखते हैं तो उन्हें लगता है कि यह नेता जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहा है. हाल ही में, मैंने एक राजनेता को यह कहते हुए सुना, “एक झटके में गरीबी हटा दूंगा”। जिनको 5-6 दशक तक सत्ता में रहने का मौका मिला, वो जब ऐसा कहते हैं तो देश सोचता है कि ये आदमी क्या कह रहा है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026