---Advertisement---

CBI Diamond Jubilee कार्यक्रम में बोले PM Modi, कहा- ‘भ्रष्टाचार लोकतंत्र की राह का रोड़ा’

पीएम मोदी ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केद्रीय जांच ऐजेंसी सीबीआई के स्थापना के डायमंड जुबली समारोह का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंनें पुणे, शिलांग तथा नागपुर के नवनिर्मित सीबीआई परिसरों का लोकार्पण भी कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज सीबीआई पर भ्रष्टाचार को रोकने की बड़ी जिम्मेदारी है। क्यों कि भ्रष्टाचार ही किसी देश के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा होता है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 3, 2023 2:03 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CBI Diamond Jubilee: पीएम मोदी ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केद्रीय जांच ऐजेंसी सीबीआई के स्थापना के डायमंड जुबली समारोह का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंनें पुणे, शिलांग तथा नागपुर के नवनिर्मित सीबीआई परिसरों का लोकार्पण भी कर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सीबीआई की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि अब कहीं कुछ भी घटित हो और लोगों की जुबान पर सीबीआई जांच का नाम आ जाए, तो समझ लीजिए देश के भरोसे की कितनी बड़ी उपलब्धि है। बता दें देश के गृहमंत्रालय ने 1 अप्रैल 1963 को इस जांच एजेंसी की स्थापना की थी। जिन लोगों ने भी सीबीआई में योगदान दिया है, वे सभी बधाई के पात्र हैं।

2014 से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मिशन है CBI

पीएम मोदी ने सीबीआई के 60 सालों का सफर पूरा होने के मौके पर कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि गुलाम भारत में लोगों ने भ्रष्टाचार को लगातार पोषित किया। ‘भ्रष्टाचार करने की इतनी होड़ पैदा कर दी कि तूने इतना भ्रष्टाचार किया तो मैं इतना भ्रष्टाचार करूंगा। आरोपी इतने निश्चिंत थे कि उनको पता था कि सिस्टम उनके साथ खड़ा है। जिससे लोगों का व्यवस्था से विश्वास टूट गया।’ साल 2014 के बाद केंद्र सरकार ने कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मिशन के तहत एक्शन लेना शुरू किया। जिसमें यदि सबसे प्रमुख भूमिका थी तो वो सीबीआई की थी। आज लोग सीबीआई जांच की मांग के लिए आंदोलन करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः भ्रष्टाचार को लेकर BJP ने खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, Twitter पर जारी किया Congress Files

भ्रष्टाचार लोकतंत्र की राह का रोड़ा

पीएम मोदी ने कहा कि आज सीबीआई पर भ्रष्टाचार को रोकने की बड़ी जिम्मेदारी है। क्यों कि भ्रष्टाचार ही किसी देश के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा होता है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की राह का सबसे बड़ा रोड़ा है। भ्रष्टाचार कोई सामान्य अपराध नहीं, बल्कि यह अपराधों को जन्म देता है। इसकी वजह से ही एक गरीब का हक उससे छिन जाता है। पीएम मोदी ने इस मौके पर सीबीआई का ऑफिशियल ट्विटर पेज लॉंच करने के साथ ही एक डाक टिकट जारी किया। अधिकारियों को मेडल देकर सम्मानित किया तथा सर्वश्रेष्ठ अधिकारी गोल्ड मेडल देने का भी एलान किया गया।

इसे भी पढ़ेंः ‘देखते हैं कौन जीतता है? मोदी या बालासाहेब’,PM Modi पर भड़के Uddhav Thackray

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026