---Advertisement---

PM Modi ने उत्तराखंड को दी 4 हजार करोड़ की सौगात, कैलाश वर्वत के किए दर्शन, ITBP जवानों से भी की मुलाकात

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर थे, जहां उन्होंने आदि कैलाश वर्वत के दर्शन करने के साथ-साथ पार्वती मंदिर और जागेश्वर धाम में पूजा की। यहां से 20 किलोमीटर दूर चीन की सीमा शुरू हो जाती है। इस दौरे के बाद नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने ...

Read more

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 12, 2023 1:32 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर थे, जहां उन्होंने आदि कैलाश वर्वत के दर्शन करने के साथ-साथ पार्वती मंदिर और जागेश्वर धाम में पूजा की। यहां से 20 किलोमीटर दूर चीन की सीमा शुरू हो जाती है। इस दौरे के बाद नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने उत्तराखंड से लगी भारत-चीन सीमा पर आदि कैलाश पर्वत का दर्शन किए हैं।

उत्तराखंड को 4 हजार करोड़ की सौगात

इस दौरान उन्होंने ITBP जवानों से भी मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरे की खास बात ये रही की PM मोदी उत्तराखंड को 4 हजार करोड़ रुपये की सौगात दे गए। उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया और इसे उत्तराखंड के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।

‘यह उत्तराखंड का दशक होगा…’

इस दौरान PM मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि यह उत्तराखंड का दशक होगा…उत्तराखंड विकास की नई संभावनाओं तक पहुंचेगा और हमारी सरकार इसी उद्देश्य के साथ काम कर रही है। आज 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है, जो उत्तराखंड को एक अलग आयाम पर ले जाएगी।”

चंद्रयान और एशियाई खेलों का जिक्र

PM मोदी ने कहा, “आज हमारा तिरंगा हर क्षेत्र में ऊंचा और ऊंचा लहरा रहा है। हमारा चंद्रयान-3 वहां पहुंच गया है, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच सका। जहां चंद्रयान उतरा, उस स्थान का नाम भारत ने ‘शिव-शक्ति’ रखा है। न केवल अंतरिक्ष में बल्कि खेलों में भी भारत की ताकत देखी जा रही है। हाल ही में हुए एशियाई खेलों में भारत ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहली बार भारतीय खिलाड़ियों ने 100 से ज्यादा पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।”

‘विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा भारत’

उन्होंने संसद द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित करने का भी जिक्र किया, जो लोकसभा और विधानसभा सीटों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करता है। उन्होंने कहा, “हाल ही में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। जो काम वर्षों से रुका हुआ था। सभी के आशीर्वाद से आपका बेटा यह कर पाया। आज भारत सफलता और विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment