---Advertisement---

Pongal 2024: तमिलनाडु में पोंगल की धूम, जानें कैसे मनाया जाता है चार दिवसीय त्योहार

Pongal 2024: मकर संक्रांति के दिन ही तमिलनाडु में पोंगल का पर्व मनाया जाता है। जो कि चार दिनों तक बड़े खास अंदाज में मनाया जाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 15, 2024 1:08 अपराह्न

Pongal 2024
Follow Us
---Advertisement---

Pongal 2024: मकर संक्रांति के दिन ही तमिलनाडु में पोंगल का पर्व मनाया जाता है। जो की चार दिनों तक बड़े खास अंदाज में मनाया जाता है। पोंगल के त्योहार से ही तमिलनाडु में नए साल की शुरूआत माना जाता है। इस बार पोंगल 15 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक मनाया जाएगा। इस त्योहार में इंद्र देव और सूर्य भगवान की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि इस त्योहार का नाम पारंपरिक व्यंजन के नाम पर रखा गया है, जो ताजे कटे हुए चावल, दूध और गुड़ में उबालकर बनाया जाता है।

4 दिनों तक मनाया जाता है यह पर्व

तमिलनाडु में पोंगल का पर्व बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। वहीं यह त्योहार एक दिन नही बल्कि पूरे 4 दिन मनाया जाता है। इस बार पोंगल 15 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक मनाया जाएगा।

पहला दिन – भोगी पोंगल

पोंगल के पहले दिन को भोगी पोंगल कहा जाता है। इस दिन लोग इंद्र देव की पूजा करते है। इस दिन शाम के समय लोग अपने घरों से पुराने वस्त्र, कूड़ा कबाड़ा, आदि लाकर एक जगह जमा करते है और उसमे आग लगा देते है। माना जाता है कि इससे बुराइयों का अंत होता है।

दूसरा दिन – सूर्य पोंगल

पोंगल के दूसरे दिन को सूर्य पोंगल कहा जाता है। इस दिन सभी लोग सूर्य देव की पूजा करते है। इस दिन पोंगल नामक एक विशेष प्रकार की खीर बनाई जाती है। जो मिट्टी के बर्तन में ताजे कटे हुए चावल दूध और गुड़ में उबालकर बनाया जाता है। यह खीर तैयार होने के बाद सूर्य भगवान की पूजा की जाती है। उन्हें प्रसाद के रूप में पोंगल और गन्ना चढ़ाया जाता है।

तीसरा दिन – मट्टू पोंगल

पोंगल के तीसरे दिन को मट्टू पोंगल कहते है। इस दिन किसान अपने बैलों को स्नान कराते है। उनके सिंगों में तेल लगाते है। साथ ही अन्य प्रकार से उन्हें सजाते है।

चौथा दिन – कन्या पोंगल

पोंगल के चौथे दिन को कन्या पोंगल कहते है। लोग अपने घरों के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का पोरण बनाकर लगाते है। इस दिन घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है। लोग नए वस्त्र पहनते है। रात के समय लोग सामुदायिक भोज का आयोजन करते है। इस दिन पोंगल बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026