---Advertisement---

Price Hike: टमाटर और मसालों के बाद दाल के दामों में भारी उछाल, जानें क्या हैं ताजा भाव

Price Hike: पहले तो टमाटर के बढ़ते मूल्यों ने देश की जनता के पसीने छुड़ा दिए। इसके बाद खबर आई की मसालों के दामों में भी बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में देखा जाए तो जनता की कमर महंगाई ने तोड़ रखी है। सरकार अपनी तरफ से हर प्रकार से कोशिश कर रही है, कि ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 3, 2023 12:09 अपराह्न

Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

Price Hike: पहले तो टमाटर के बढ़ते मूल्यों ने देश की जनता के पसीने छुड़ा दिए। इसके बाद खबर आई की मसालों के दामों में भी बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में देखा जाए तो जनता की कमर महंगाई ने तोड़ रखी है। सरकार अपनी तरफ से हर प्रकार से कोशिश कर रही है, कि कैसे भी करके महंगाई से आम जनता को निजात दिलाया जाए। ऐसे में महंगाई को लेकर फिर एक बार खबर आ रही है, कि अब देश में दाल के दाम महंगे हो गए हैं। इसमें खास बात यह है, कि दालों में बढ़ोत्तरी पिछले एक महीने से देखि जा सकती है। एक तरफ पहले ही हरी सब्जी ने महंगाई से जनता का बुरा हाल कर रखा है। वहीं अब दाल के बढ़ते दामों ने आम जनता की जेब पर दोहरा वॉर किया है। 

दाल की बढ़ते दामों से जनता हुई त्रस्त 

भारत में लगभग हर प्रकार की दालें पाई जाती हैं। ऐसे में बताया जा रहा है, इनमें अरहर, उड़द, मटर, चना, मसूर इत्यादि सभी प्रकार की दालों में बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी पिछले एक महीने से हो रही है। खबरों की मानें तो जो दाल बीते महीने की शुरुआत में 100 से 120 रुपये प्रति किलो होती थी, अब वह बढ़कर 200 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई है। यही हाल अन्य प्रकार के दालों का भी है। ऐसे में देश की जनता महंगाई के कारण त्रस्त नजर आ रही है।   

दालों के बढ़ते दामों को लेकर सरकार उठा चुकी है कई कदम

ऐसा नहीं है, कि केंद्र सरकार महंगाई को लेकर फैसले नहीं ले रही। बता दें कि केंद्र सरकार ने मार्च 2023 दालों की काला बाजारी रोकने के लिए गैरकानूनी स्टॉक पर शिकंजा कसने की कोशिश की थी। इसके लिए सरकार ने मॉनिटरिंग के लिए एक कमेटी का गठन भी किया था। दरअसल केंद्र सरकार को इस बात की भनक लगी थी, कि कुछ व्यापारी औसत से अधिक दालों का स्टॉक अपने पास अवैध रूप से रख रहे हैं। 

सरकार ने दिए दिशा-निर्देश 

ऐसे में सरकार ने 2 जून को दालों की स्टॉक लिमिट तय की। साथ ही यह निर्देश दिए कि रिटेल के दुकानदार (कारोबारी ) 5 टन से ज्यादा दालों का स्टॉक नहीं कर सकते हैं, जबकि थोक कारोबारी 200 टन से अधिक का दालों का स्टॉक नहीं रख सकते। ऐसे में यदि कोई भी कारोबारी ऐसा करते हुए पकड़ा जायेगा तो उसके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

रहा सवाल बढ़ते दालों की दामों की तो अब खबर यह है, कि अरहर की दाल 190 से 200 के आसपास प्रति किलो के हिसाब से मिलेगा। इसी क्रम में मूंग -160, मसूर-140, चना- 100, उड़द- 180, सबूत मूंग- 120 से 130 रुपए प्रति किलो के हिसाब से  मार्केट में बिक रहे हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026