---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने रचा इतिहास, कुल 158 छात्र JEE Mains की परीक्षा में हुए पास

Punjab News: पंजाब के सरकारी स्कूलों के कुल 158 बच्चों ने JEE Mains की परीक्षा पास की है। आप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसकी जानकारी दी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 30, 2024 4:30 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: भगवंत मान सरकार के आने के बाद से ही पंजाब की शिक्षा प्रणाली को सही करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है। वहीं अब इसके नतीजे भी सामने आ रहे है। बता दें कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के कुल 158 बच्चों ने JEE Mains की परीक्षा पास की है। गौरतलब है कि भगवंत मान सरकार ने शिक्षा के मामले में पंजाब के सरकारी स्कूलों की रूप रेखा ही बदल कर रख दी है। मालूम हो की इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है।

आम आदमी पार्टी ने दी जानकारी

आप पंजाब ने अपने सोशल मिडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पंजाब में शिक्षा क्रांति पंजाब सरकार के स्कूलों के 158 छात्रों ने जेईई मेन्स परीक्षा 2024 उत्तीर्ण की है। भगवंत मान सरकार हर वर्ग को उच्च स्तरीय एवं निःशुल्क शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को पूरा कर रही है। ‘रंगला पंजाब’ बनाने की ओर अग्रसर”।

इन जिलों के बच्चों ने किया कमाल

आपको बताते चले कि सिर्फ मोहाली में 23 बच्चों ने जेईई मेन्स की परीक्षा पास की है। आपको बता दें कि दूसरे स्थान पर जालंधर है। जालंधर से कुल 22 बच्चों ने जेईई मेन्स की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही लुधियाना और फिरोजपुर से 20-20 बच्चों ने जेईई मेन्स की परीक्षा पास की है। इसके अलावा पंजाब के अलग अलग जिलों से कुल 73 बच्चों ने जेईई मेन्स की परीक्षा पास की है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026