---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा “स्कूल बनाने वाला जेल के…’, जानें डिटेल

Punjab News: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेता केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रहे है। गौरतलब है कि 21 मार्च को ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि कल शाम से ही ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 22, 2024 9:50 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेता केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रहे है। गौरतलब है कि 21 मार्च को ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि कल शाम से ही दिल्ली की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है। इसके अलावा इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। बता दें कि कथित शराब घोटाला मामले में यह सबसे बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है। वहीं अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी केंद्र पर निशाना साधा है।

Punjab News: सीएम भगवंत मान ने क्या कहा?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “बीजेपी देश में सबसे ज्यादा नफरत फैलाने वाली भाषणबाजी करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने AAP के मोहल्ला क्लीनिकों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का फंड रोक दिया है। उनकी हिम्मत कैसे हुई कि वे पंजाब की झांकी रोकें और पंजाब की भागीदारी के बिना गणतंत्र दिवस मनाएं। अगर उनके नियंत्रण में होता तो, वे राष्ट्रगान से पंजाब का नाम हटा देंगे। वे चाहते हैं कि कोई भी विपक्षी नेता आगामी चुनावों के लिए प्रचार न कर सके। वह व्लादिमीर पुतिन के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। यह तानाशाही है।”

यह चुनाव छीनना चाहते है

भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि “केंद्र सरकार चाहती है कि विपक्ष का कोई भी नेता इस चुनाव प्रचार ना कर पाए। ये तो तानाशाही है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में अस्पताल बनाने वाला जेल के अंदर , दिल्ली में स्कूल बनाने वाला मनीष सिसोदिया जेल के अंदर है।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 30, 2026