---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के 22 रेलवे स्टेशनों का होगा कालाकल्प, 490 करोड़ रुपये से बदलेगी चंडीगढ़ समेत इन स्टेशनों की सूरत

Punjab News: चंडीगढ़ सहित पंजाब के 22 रेलवे स्टेशनों को बड़ी सौगात मिली है। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत इन स्टेशनों का भी कालाकल्प किया जाएगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 16, 2023 1:33 अपराह्न | Updated: अगस्त 16, 2023 5:49 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के 22 रेलवे स्टेशनों की सूरत जल्द बदलने वाली है। हाल ही लॉन्च हुई अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत पंजाब के भी 22 कवर किए जाएंगे। 490 करोड़ रुपये की मदद से इन स्टेशनों का नवीनीकरण किया जाएगा।

इनमें सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन (Chandigarh Railway Station), जिसके लिए केंद्र सरकार ने 511.19 करोड़ रुपए का बजट रखा है। इसी तरह लुधियाना रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के लिए 490 करोड़ और जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के लिए 99 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है।

एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी

इन तीन स्टेशनों पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक और एडवांस सुविधाओं प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही यात्रियों की अन्य सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। जैसे की इन स्टेशनों पर आरामदायक वेटिंग रूम बनाए जाएंगे, ताकि सफर के दौरान यात्रियों का आराम मिल सके।

इसी तरह लिफ्ट, पार्किंग, एस्केलेटर, मुफ्त वाई-फाई की सुविधा भी इन स्टेशनों पर दी जाएगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों को सुंदर और मॉडर्न लुक दिया जाएगा।

इन स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर

पंजाब के तीन बड़े स्टेशनों के अलावा फिरोजपुर कैंट, कपूरथला, मानसा, आनंदपुर साहिब, कोटकपूरा, फाजिल्का, ढंढारी कलां, नंगल डैम, पठानकोट सिटी, लुधियाना, रूपनगर, धूरी, संगरूर, मालेर कोटला, सरहिंद, फिल्लौर, अबोहर, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला और मुक्तसर जैसे रेलवे स्टेशनों का भी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कायाकल्प किया जाएगा।

बता दें कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देशभर के रेलवे स्टेशनों को री-डेवलपमेंट करने की योजना लॉन्च की थी। इस योजना के तहत कुल 508 रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जाएगा, जिसमें पंजाब के भी 22 रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026