---Advertisement---

कृषि से लेकर स्वास्थ्य और रोजगार जगत तक! Bhagwant Mann सरकार ने 4 वर्षों में बदली पंजाब की तस्वीर, इकॉनमी को भी मिली गति

सीएम Bhagwant Mann ने आज पंजाब सरकार के 4 वर्ष पूरा होने पर चंडीगढ़ में अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया है कि कैसे उनके नेतृत्व में पंजाब की तस्वीर बदली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 16, 2026 3:18 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में आम आदमी पार्टी के सरकार को चार वर्ष पूरे हो चुके हैं। मार्च 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आप सूबे की 117 में 92 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी। सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर सीएम भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में अहम प्रेस वॉर्ता की है।

सीएम भगवंत मान ने इस दौरान बताया कि कैसे उनके नेतृत्व वाली सरकार ने कम समय में ही पंजाब की तस्वीर बदलने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कृषि जगत से लेकर स्वास्थ्य सुविधा और रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में उठाए गए कार्यों का उल्लेख किया है।

सीएम Bhagwant Mann की सरकार ने 4 वर्षों में बदली पंजाब की तस्वीर!

मार्च 2022 में प्रदेश की सत्ता में आई पंजाब सरकार ने 4 वर्षों में सूबे की तस्वीर बदलने का काम किया है। आज पंजाब सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार के गठन के समय पंजाब में नहर के पानी का उपयोग 21 फीसदी था। चार वर्षों में ये बढ़कर 70 फीसदी से अधिक हो गया है।

ये दर्शाता है कि कैसे भगवंत मान सरकार ने न सिर्फ किसानों के खेतों तक नहरी पानी की पहुंच सुनिश्चित कराई। बल्कि उन्हें नहरी पानी का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित भी किया। भगवंत मान सरकार ने 5700 करोड़ के निवेश से 78 फीसदी भूमि को नहर के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई है। शासन स्तर से 15539 नहरों की सफाई के साथ 18349 नहर चैनलों का संचालन किया गया।

कृषि से इतर स्वास्थ्य जगत में क्रांति लाने हुए मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना लागू किया गया। इस योजना के तहत पंजाब के लोगों को 10 लाख रुपए तक का वार्षिक हेल्थ कवर मुहैया कराया जा रहा है। पंजाब सरकार ऐसा करने वाली पहली सरकार ने जिसने सभी राज्य वासियों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने का ऐलान करते हुए सूबे की तस्वीर बदली।

रोजगार को बढ़ावा देने के साथ इकॉनमी को भी दी रफ्तार!

अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में 65000 से अधिक उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई है। इससे इतर लाखों की संख्या में युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। पंजाब सरकार द्वारा रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया ये कदम उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने बड़े पैमाने पर सूबे के लिए निवेश आकर्षित करने का काम किया है। इन्वेस्टर्स समिट के दौरान भी इसका नजारा देखने को मिला। दुनिया देख रही है कि कैसे निवेशक पंजाब की ओर आकर्षित होकर विभिन्न जगत में निवेश का काम कर रहे हैं। इससे पंजाब की इकॉनमी को भी रफ्तार मिली है और संभावनाओं के द्वार खुले हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 16, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 16, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 16, 2026

Mohan Yadav

मार्च 16, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 16, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 16, 2026