---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में विकास के कामों से बदल रही गांवों की सूरत, सरकार ने इन कार्यों के जरिए जीत लिया लोगों का दिल; जनता को हो रहा सीधा फायदा

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण इलाकों के हालात भी बदल रही है। मान सरकार ने किसानों के लिए कई काम किए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 15, 2026 3:11 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रदेश में सभी क्षेत्रों में लोगों के लिए कल्याणकारी कार्यों को शुरू किया है। आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने शहरी विकास के साथ ग्रामीण इलाकों में भी बराबरी के साथ विकास कार्यों को पूरा किया है। मान सरकार की अगुवाई में प्रदेश की जनता के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और निवेश के साथ बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही सीएम मान ने पूरे राज्य के सड़क नेटवर्क को बेहतर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इससे लोगों को काफी सहूलियत हो रही है।

Bhagwant Mann सरकार ने किसानों के लिए किए ये काम

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। आप की पंजाब यूनिट ने बताया, ‘ग्रामीण विकास के क्षेत्र में मान सरकार ने लोगों का दिल जीत लिया है। विकास के कामों से गांवों की बदल रही सूरत, खेती के लिए एक्स्ट्रा बिजली और वो भी दिन में, किसानों को रात में जागने या जान जोखिम में डालने की जरूरत नहीं।’ इसके अलावा मान सरकार राज्य के किसानों की कई अन्य माध्यमों से भी हर संभव मदद कर रही है

वहीं, आप की पंजाब इकाई ने बताया, ‘मान सरकार ने अपना एक और वादा पूरा करते हुए, सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को स्पेशल ग्रांट देने की सीरीज के तहत, कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह ने शाम चौरासी हलके की 59 पंचायतों को 2 करोड़ 95 लाख रुपये की डेवलपमेंट ग्रांट सौंपी। उन्होंने सभी पंचायतों को हर गांव के लिए 5 लाख रुपये की इस स्पेशल ग्रांट से मिलकर डेवलपमेंट के काम करने के लिए बुलाया।’

भगवंत मान सरकार वाल्मीकि तीर्थ की सेवा के लिए हमेशा रहेगी मौजूद

आप की पंजाब यूनिट ने बताया, ‘भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह E.T.O. और MLA के साथ-साथ ‘आम आदमी पार्टी’ पंजाब के चीफ स्पोक्सपर्सन कुलदीप सिंह धालीवाल, दूसरे ‘आप’ नेताओं के साथ संत बाल योगी परगट नाथ जी के वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के चेयरमैन का पद संभालने के मौके पर शामिल हुए। इस मौके पर, उन्होंने संत परगट नाथ की मौजूदगी में भगवान वाल्मीकि जी के चरणों में शीश झुकाया और भरोसा दिलाया कि वे वाल्मीकि तीर्थ की सेवा के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026