---Advertisement---

Bhagwant Mann ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के तीसरे साहिबजादे, बाबा जोरावर सिंह जी की जयंती पर सभी को दी हार्दिक बधाई; पंजाब सीएम बोले- ‘आपके द्वारा रचा गया युगों के आंकड़ों से भी बड़ा इतिहास’

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के तीसरे साहिबजादे, बाबा जोरावर सिंह जी की जयंती पर सभी को हार्दिक बधाई दी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 30, 2025 11:39 पूर्वाह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के तीसरे साहिबजादे, बाबा जोरावर सिंह जी की जयंती पर सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी। सीएम मान ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, “दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के तीसरे साहिबज़ादे, बाबा ज़ोरावर सिंह जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक बधाई। पिता जी की कृपा और आशीर्वाद से, आपके द्वारा रचा गया युगों के आंकड़ों से भी बड़ा इतिहास, हमें हमेशा सच्चाई और बलिदान के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

Bhagwant Mann बोले- ‘सरकार ने 19373 किलोमीटर ग्रामीण लिंक सड़कों का निर्माण शुरू किया था’

वहीं, बीते दिन, सीएम भगवंत मान ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी। सीएम मान ने कहा, ‘लोगों के आने-जाने के लिए बेहतर सुविधाएं और बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए हमारी सरकार ने 4092 करोड़ रुपये की लागत से 19373 किलोमीटर ग्रामीण लिंक सड़कों का निर्माण शुरू किया था।’

उन्होंने कहा, ‘अब अगले साल के अंत तक पंजाब के सभी गांवों, कस्बों और शहरों में कुल 16209 करोड़ रुपये की लागत से 44920 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करने का फैसला किया है। यह पंजाब के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सड़क निर्माण कार्य होगा। सड़कों के निर्माण के साथ-साथ भविष्य में भी इनकी देखभाल की जाएगी। राज्य के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हम पूरी तरह वचनबद्ध हैं।

‘हम सड़कों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे’ – सीएम भगवंत मान

पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के लोगों को अच्छी सड़के देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘पंजाब में सड़कों के निर्माण का काम सरकार की निगरानी में पूरी गंभीरता के साथ चल रहा है। हम सड़कों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। सड़कों के निर्माण के साथ-साथ उनका रख-रखाव भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘सड़कों की अच्छी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हमारी सीएम उड़न दस्ता चल रहे सड़कों के काम की लगातार निगरानी कर रही है। जहां भी हमें खराब गुणवत्ता की शिकायत मिली, हमने उस ठेकेदार का टेंडर रद्द करने के साथ-साथ लापरवाह अधिकारियों को निलंबित किया।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026