---Advertisement---

पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही Bhagwant Mann सरकार! जरूरतमंद मरीजों को इलाज मुहैया करा आसान बना रही रास्ता

सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है। पंजाब की जनता को आम आदमी क्लीनिक और सेहत बीमा योजना के तहत मुफ्त इलाज मुहैया करा कर सरकार उनका रास्ता आसान बना रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 7, 2026 3:10 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित हुई है। बड़ी संख्या में लोग आसानी से किफायदी दर पर इलाज हासिल कर रहे हैं। आम आदमी क्लीनिक हो या पंजाब के विभिन्न अस्पतालों में सेहत बीमा योजना के तहत मिल रहा इलाज। ये सभी लोगों का रास्ता आसान बना रहे हैं। भगवंत मान सरकार की पहल से जरूरतमंद मरीजों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है। गंभीर से गंभीर बीमारी में भी भगवंत मान सरकार मरीज को 10 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में उपलब्ध करा रही है। इससे लोगों की बचत हो रही है और उन पर अतिरिक्त वित्तिय बोझ नहीं पड़ रहा है।

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही Bhagwant Mann सरकार!

राज्य में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह आज अमृतसर साहिब पहुंचे जहां उन्होंने अस्पताल में सुविधाओं का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने इलाज के लिए भर्ती मरीजों और अस्पताल की व्यवस्थाओं की देख-रेख की और आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए। डॉ. बलबीर सिंह ने पंजाब की जनता से सेहत बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील की है। इसके लिए सेहत कार्ड बनवाने पर जोर देना अनिवार्य है। भगवंत मान सरकार लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार इसीलिए कर रही है, ताकि लोगों की राह आसान हो और उन्हें मुफ्त में इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

सेहत बीमा योजना के तहत पंजाब वासियों को मिल रहा हेल्थ कवर!

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत राज्य वासियों को 10 लाख रुपए तक का हेल्थ कवर मुहैया कराया जा रहा है। किसी भी बीमारी की स्थिति में सूचीबद्ध अस्पतालों में सेहत कार्ड धारकों को 10 लाख तक का इलाज मिलेगा। इससे इतर भगवंत मान सरकार द्वारा आम आदमी क्लीनिक की संख्या भी बढ़ाई गई है। इन क्लीनिक पर बुजुर्ग से लेकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं तक को मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का असर है कि आज पंजाब के लोग मुफ्त में गुणवत्तापूर्ण इलाज हासिल कर पा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

मई 7, 2026

Rain Alert 8 May 2026

मई 7, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 7, 2026

Punjab News

मई 7, 2026

कल का मौसम 8 May 2026

मई 7, 2026

CM Mohan Yadav

मई 7, 2026