---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की नीतियों से अंतिम तबके तक पहुंचा योजनाओं का लाभ! महिलाओं को सशक्त कर अवसरों के द्वार खोल रहा शासन

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार की पहल से समाज के अंतिम तबके तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। इसी क्रम में सरकार द्वारा महिलाओं के लिए आर्थिक अनुदान का ऐलान भी किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 12, 2026 2:50 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: समाज के अंतिम तबके तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना सरकारों की प्राथमिकता के साथ प्रभाव का भी पता लगाती है। भगवंत मान सरकाार इस मामले में अग्रणी पंक्ति में नजर आती है। पंजाब में समाज के अंतिम तबके तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

हाल ही सरकार द्वारा महिलाओं के लिए आर्थिक अनुदान का ऐलान करना इसका ताजा उदाहरण है। कैसे भगवंत मान सरकार ने आधी आबादी को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उन्हें 1000 रुपए का मासिक सहयोग देने का ऐलान किया इसे देश देख चुका है। मान सरकार इस कदम से महिलाओं को सशक्त कर अवसरों का द्वार खोलने का काम कर रही है।

अंतिम तबके तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही Bhagwant Mann सरकार!

मान सरकार समाज के अंतिम तबके तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। इसी क्रम में पंजाब की आधी आबादी को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में मासिक अनुदान देने का ऐलान किया गया है। ये दर्शाता है कि कैसे सरकार राज्य की आधी आबादी को प्राथमिकता देने का काम कर रही है।

नई योजना के तहत पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपए का मासिक अनुदान मिलेगा। वहीं अनुसूचित जाति से आने वाली महिलाओं को सरकार प्राथमिकता देगी। उन्हें 1500 रुपए मासिक का अनुदान देकर सशक्त बनाने का काम किया जाएगा। सरकार पूर्णत: प्रयासरत है कि समाज के अंतिम तबके तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

महिलाओं को सशक्त कर खोल रही अवसरों के द्वार!

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की महिलाओं के लिए आर्थिक अनुदान का ऐलान करना उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम है। सरकार की इस पहल से उस तबके को सीधा लाभ मिलेगा जो दयनीय परिस्थितियों का सामना करते हुए रोजी-रोटी के लिए संघर्ष करती हैं।

ऐसी तमाम महिलाएं भगवंत मान सरकार की नई योजना का लाभ उठाकर सशक्त हो सकेंगी। इससे अवसरों के द्वार खुलेंगे और रंगला पंजाब की नींव और मजबूत हो सकेगी। सशक्त महिलाएं और मजबूती से पंजाब के विकास में योगदान देने का काम करेंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026