Bhagwant Mann: पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में मान सरकार लगातार प्रयासरत है। इस क्रम में नशा विरुद्ध अभियान को लगातार गति दी जा रही है। आज इस अभियान के 393वें दिन भी भगवंत मान सरकार की सख्ती नजर आई है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुलिस ने अभियान के 393वें दिन 100 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई के दौरान पंजाब पुलिस की विभिन्न टीमों ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ की बरामदगी भी की है। इसमें हेरोइन, अफीम, नशीली गोलियां व अन्य मादक पदार्थ शामिल हैं। भगवंत मान सरकार का स्पष्ट रुख है कि सूबे में तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
तस्करों के खिलाफ Bhagwant Mann सरकार की सख्ती!
आंकड़े इस बात का पुख्ता प्रमाण हैं कि मान सरकार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त है।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟑𝟗𝟑 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown under the anti-drug campaign, Punjab Police arrested 112 drug smugglers and recovered 463 grams of heroin, 1.2 kg opium, 471 intoxicant tablets/capsules, and… pic.twitter.com/voyQPZUiwV
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) March 30, 2026
इसी क्रम में आज नशा विरुद्ध अभियान के 393वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा तस्करों पर नकेल कसी गई है। पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक आज नशा विरोधी अभियान के तहत 112 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
इन तस्करों के पास से 463 ग्राम हेरोइन, 1.2 किलोग्राम अफीम, 471 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 62400 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। पुलिस ने नशे की चंगुल में फंसे 26 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया है। ये अभियान की सफलता को दर्शाता है।
पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की दिशा में प्रयासरत शासन!
आम आदमी पार्ची की सरकार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की दिशा में प्रयासरत है। इस क्रम में तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। एक ओर जहां जागरुकता अभियान की मदद से लोगों को नशे की चंगुल में न फंसने के लिए जागरुक किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस सख्ती के साथ नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों से निपट रही है।
सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार नशा मुक्ति अभियान को दूसरे चरण को भी गति दी जा रही है। पिछले एक वर्षों में पंजाब पुलिस ने अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए भारी संख्या में तस्करों को सलाखों के पीछे धकेला है। मुख्यमंत्री मान की पूरी कोशिश है कि पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाया जाए। इस दिशा में प्रयास का दौर भी जारी है।






