---Advertisement---

ग्रामीण इलाकों में शहरों जैसा विकास! तालाबों का प्रबंधन कर Bhagwant Mann सरकार ने बदली तस्वीर, कृषि के साथ औद्योगित जगत को लाभ

सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली आप सरकार मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत ग्रामीण इलाकों में बदहाल पड़े तालाबों की साफ-सफाई करा रही है। इसका लाभ औद्योगिक के साथ कृषि जगत को भी हो रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 11, 2026 12:34 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के ग्रामीण इलाकों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। शहरों की तरह ही गांवों में भी विकास कार्य को गति देने का काम जारी है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने इसी क्रम में ग्रामीण इलाकों में बदहाल पड़े तालाबों को सुदृढ़ करने का कदम उठाया है। आलम ये है कि तालाबों का पानी स्वच्छ हो रहा है और इसका इस्तेमाल कृषि के साथ व्यवसायिक कार्यों के लिए हो रहा है। इससे विकास कार्यों को गति मिल रही है। साथ ही ग्रामीण विकास उन ऊंचाइयों को छू रहा है जिसका वादा सीएम भगवंत मान ने सत्ता में आने से पूर्व किया था।

तालाबों का प्रबंधन कर Bhagwant Mann सरकार ने बदली तस्वीर!

ग्रामीण इलाकों में बदहाल पड़े तालाबों की तस्वीर सीएम भगवंत मान की सरकार ने बदली है।

आप पंजाब के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संदर्भ में तस्वीरें भी जारी की गई हैं। तस्वीरों में तालाब का उचित प्रबंधन देखा जा सकता है। ‘मिशन तंदरुस्त पंजाब’ के तहत भगवंत मान सरकार बदहाल पड़े तालाबों का प्रबंधन कर रही है। इस दिशा में तालाबों को चिन्हित कर उनकी सफाई, गाद हटाने और उन्हें पुनर्जीवित करने का काम किया जा रहा है। मान सरकार की इस पहल से जहां एक ओर ग्रामीण स्वच्छता सुधार रही है, वहीं दसरी ओर भूजल पुनर्भरण को भी बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही तालाबों का प्रबंधन ग्रामीण विकास को गति दे रहा है जिससे लोग सशक्त हो रहे हैं।

कृषि के साथ औद्योगित जगत को मिल रहा शासकीय पहल का लाभ

तालाबों की सफाई ग्रामीण इलाकों में कृषि जगत के लिए लाभान्वित हो रही है। उचित प्रबंधन के बाद तालाबों का पानी सिंचाई के योग्य बन रहा है। इससे भूजल संरक्षित हो रहा है और किसान तालाबों के पानी से फसलों की सिंचाई कर पा रहे हैं। इतना ही नहीं, स्वच्छ तालाबों का पानी औद्योगिक क्रिया-कलापों के लिए भी इस्तेमाल हो रहा है। यही वजह है कि भगवंत मान सरकार की इस पहल को औद्योगिक के साथ कृषि जगत के लिए लाभकारी बताया जा रहा है। इससे कई पहलुओं पर लोग लाभ ले पा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026