---Advertisement---

Bhagwant Mann: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए फौजी के लिए पंजाब सीएम ने जताई गहरी संवेदनाएं, बोले-‘हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी’

Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मणिपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए फौजी के लिए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सीएम मान ने कहा कि कठिन समय में सरकार शहीद के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 27, 2026 12:14 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अक्सर सूबे के लोगों को अपनी सरकार द्वारा किए जाने वाले अहम फैसलों की जानकारी समय-समय पर देते रहते थे। आप यानी आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर भगवंत मान ने शुक्रवार को एक्स यानी ट्विटर पर अपने राज्य से ताल्लुक रखने वाले शहीद फौजी गुरप्रीत सिंह के लिए दुख प्रकट किया है। साथ ही सीएम मान ने परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

CM Bhagwant Mann ने शहीद जवान के प्रति जताया दुख, दिया मदद का भरोसा

आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपनी एक्स पोस्ट पर लिखा, ‘जिला संगरूर के गांव महलां चौक के निवासी बहादुर फौजी जवान गुरप्रीत सिंह के मणिपुर में ड्यूटी के दौरान देश विरोधी तत्वों से मुकाबला करते हुए शहीद होने की अत्यंत दुखद खबर मिली है। शहीद के परिजनों के प्रति हम अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं। देश की रक्षा के लिए उनके साहस और जज्बे को दिल से सलाम। इस कठिन समय में सरकार शहीद के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।’

सीएम भगवंत मान ने ट्रेनी सैनिकों की पासिंग आउट सेरेमनी में लिया भाग

वहीं, बीते दिनों पंजाब सीएम भगवंत मान ने जालंधर के पीएपी ग्राउंड में अलग-अलग कैडर के ट्रेनी सैनिकों की पासिंग आउट सेरेमनी में भाग लिया। सीएम ने कहा, ‘आज जालंधर में पंजाब पुलिस की शानदार पासिंग आउट परेड में शामिल होकर बहुत गर्व महसूस हुआ। आज 2577 नए उत्साही जवान पंजाब पुलिस के परिवार का अहम हिस्सा बने हैं। सभी को बहुत-बहुत बधाई! हमारी सरकार की ओर से रिकॉर्ड 12000 से अधिक पुलिस भर्तियां, हाई-टेक विंग्स का गठन और नशा रोकथाम के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। पंजाब की सुरक्षा और शांति के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। जय हिन्द!’

गौरतलब है कि सीएम मान की अगुवाई में आप सरकार पंजाब को एक बार फिर विकास के रास्ते की ओर लेकर जा रही है। मान सरकार प्रदेश के हर वर्ग के लिए बराबरी के साथ विकास की योजनाएं लागू कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

UP News

अप्रैल 17, 2026