---Advertisement---

Bhagwant Mann: ‘भगवंत मान सरकार आपके द्वार’ पहल के जरिए 465 से अधिक सेवाएं घर बैठे मिल रहीं, हर महीने 30 लाख लोग उठा रहे हैं फायदा

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'भगवंत मान सरकार आपके द्वार' पहल के जरिए लोगों को कई सेवाएं घर पर ही मिल रही हैं। इससे लोगों की मेहनत और समय दोनों की बचत हो रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 5, 2026 4:31 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार को 4 साल पूरे हो गए हैं। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में आप सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्यों को पूरा किया है। ताकि सूबे को विकास की ओर अग्रसर किया जा सके। मान सरकार ने पंजाब को ‘डिजिटल पंजाब’ बनाने की दिशा में एक खास अभियान की शुरुआत की है। पंजाब को डिजिटल बनाने के लक्ष्य के तहत लोगों तक 8 करोड़ 20 लाख से अधिक सरकारी सेवाएं पहुंचाई गई हैं। मान सरकार की इस पहल के जरिए पंजाब के नागरिकों को घर बैठे-बैठे कई सरकारी सुविधाएं मिल रही हैं।

भगवंत मान सरकार घर पर ही प्रदान कर रही कई सरकारी सेवाएं

पंजाब की भगवंत मान सरकार की ‘भगवंत मान सरकार आपके द्वार’ पहल के जरिए अब लोगों को 465 से अधिक सेवाएं उनके घर पर ही मिल रही हैं, और हर महीने 30 लाख लोग ‘लोक सेवा केंद्रों’ का लाभ उठा रहे हैं। मान सरकार के डिजिटल पंजाब मिशन के तहत सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाई है। इससे लोगों को घर बैठे तेज और पारदर्शी सेवाएं मिल रही हैं। साथ ही भ्रष्टाचार और देरी को कम किया जा रहा है। सरकार की इस योजना के माध्यम से लोगों को प्रमाण पत्र, जन्म, जाति, निवास, लाइसेंस और परमिट, सामाजिक पेंशन सेवाएं, राजस्व और जमीन से जुड़ी सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

सीएम भगवंत मान ने कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

वहीं, बीते दिन आप के वरिष्ठ लीडर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फाजिल्का में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम मान ने कहा, ‘बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का जोश और उत्साह देखकर बेहद खुशी हुई। इस क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए सरकार द्वारा बड़े स्तर पर परियोजनाओं की शुरुआत की जा रही है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘लगभग 125.29 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और मंडियों का आधुनिकीकरण, 20 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली प्रोजेक्ट, किसानों को मजबूत करती सिंचाई योजनाएं, बाढ़ से बचाव के पुख्ता इंतजाम, शिक्षा क्षेत्र में ढांचागत सुधार और शहरी सुविधाओं का विस्तार, ये सभी मिलकर फाजिल्का को नई दिशा दे रहे हैं। आम आदमी की सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि सरहदी इलाके भी विकास की दौड़ में आगे रहें और हर नागरिक तक बेहतर सुविधाएं पहुंचें। फाजिल्का अब बदलाव के एक नए दौर की ओर बढ़ रहा है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

Delhi News

जुलाई 12, 2026

Rain Alert 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

कल का मौसम 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 12, 2026