---Advertisement---

किसानों को 1 लाख रुपए की सौगात! लैंड पूलिंग नीति पर CM Mann ने क्लियर किया स्टैंड, अन्नदाताओं की ऐसे लगेगी लॉटरी

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने आज पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए लैंड पूलिंग नीति पर अपना रुख स्पष्ट किया है। सीएम मान ने बताया है कि इस नीति के तहत जमीन के बदले किसानों को प्लॉट का कब्जा देने तक सरकार उन्हें 1 लाख रुपए सलाना देगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 22, 2025 3:39 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में लैंड पूलिंग नीति को लेकर जारी विवाद के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का आधिकारिक पक्ष सामने आया है। 22 जुलाई यानी आज पंजाब कैबिनेट की मीटिंग के बाद सीएम मान मीडिया के समक्ष पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आज लैंड पूलिंग नीति को लेकर अपना स्टैंड क्लियर करते हुए साफ किया कि इससे किसानों को किसी भी तरह से नुकसान नहीं होगा। सीएम Bhagwant Mann ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए ये भी साफ कर दिया है कि लैंड पूलिंग में जमीन के बदले किसानों को प्लॉट का कब्जा देने तक सरकार उन्हें 1 लाख रुपए सलाना देगी। हर बीतते वर्ष के साथ मान सरकार इस राशि में 10 फीसदी का इजाफा करेगी जिससे अन्नदाताओं की लॉटरी लगने के आसार हैं। किसान जमीन के बदले सरकार की ओर से दी जाने वाली आर्थिक मदद का लाभ उठाकर सशक्त हो सकते हैं।

लैंड पूलिंग नीति पर सीएम Bhagwant Mann ने क्लियर किया स्टैंड

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लैंड पूलिंग नीति पर खुलकर अपना पक्ष रखा है। सीएम मान ने स्पष्ट किया कि सरकार किसानों से जबरदस्ती जमीन नहीं ले रही है और ना ही जमीनों की रजिस्ट्री रोकी गई है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एक एकड़ से कम की जमीन एक्वायर होने वाले किसानों के लिए अलग से नीति है। इसके तहत सरकार किसानों को उनकी सुविधा और पसंद के मुताबिक कॉमर्शियल या आवासीय प्लॉट उपलब्ध कराएगी। सीएम Bhagwant Mann ने स्पष्ट किया है कि विपक्ष लैंड पूलिंग नीति को लेकर भ्रम फैला रहा है, जबकि हमारा लक्ष्य किसानों को सशक्त करना है। इसी क्रम में किसानों को प्लॉट का कब्जा देने तक 1 लाख रुपए सलाना की मदद दी जाएगी।

ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदलेगी भगवंत मान सरकार!

चर्चित लैंड पूलिंग नीति के तहत मान सरकार ग्रामीण इलाकों की चकाचौंध बढ़ाकर तस्वीर बदलने की जुगत में है। इस नीति के तहत किसानों के जमीन पर व्यवस्थित रूप से कॉलोनियां बनाई जाएंगी और वहां सभी तरह के सुविधा उपलब्ध कराए जाएंगे। Bhagwant Mann सरकार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर नई कॉलोनियों का निर्माण कर उनमें सड़क, पानी निकासी, स्ट्रीट लाइट, पार्क, धर्मशाला समेत अन्य तमाम सुविधाओं से लैस करेगी। ऐसी स्थिति में ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदलने के साथ किसानों के सशक्त होने के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 5, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 5, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 5, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 5, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 5, 2026

Greater Noida Video

मार्च 5, 2026