---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में खेल को मिली नई पहचान, 3 हजार से अधिक मैदानों का निर्माण जारी; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब तेजी से विकास की तरफ आगे बढ़ रहा है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। हर क्षेत्र में असर दिख रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 14, 2026 5:00 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब तेजी से विकास की तरफ आगे बढ़ रहा है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य समेत कई क्षेत्रों में जबरदस्त विकास देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिल रहा है, तो वहीं सीएम भगवंत मान सरकार राज्य के लोगों को 10 लाख का मुख्यमंत्री हेल्थ कार्ड मुहैया कर रही है, जिसकी मदद से किसी भी सरकार या प्राइवेट अस्पताल में 10 लाख का मुफ्त इलाज हो सकेगा। वहीं अब सीएम मान सरकार खेल कूद पर भी विशेष ध्यान दे रहे है। मालूम हो कि राज्य में 3 हजार से अधिक स्टेडियम का निर्माण जारी है, जहां अलग अलग खेलों से राज्य में युवाओं के लिए नई राह आसान होगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में खेल को मिली नई पहचान

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “मान सरकार पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही है! पंजाब भर में लगभग 3,100 खेल के मैदानों का निर्माण हो रहा है, जिससे युवाओं को खेल और व्यायाम के क्षेत्र में मार्गदर्शन मिल रहा है; फिरोजपुर का स्टेडियम युवाओं के लिए प्रेरणा और आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है”। हाल ही में सीएम भगवंत मान ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि पंजाब के युवाओं के हुनर को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हम विशेष प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत पंजाब में IPL की तर्ज पर ‘पंजाब क्रिकेट लीग’ को मंजूरी दी गई है, ताकि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेल मैदानों से जोड़ा जा सके। खेल को लेकर पंजाब सरकार सजग है।

3 हजार से अधिक स्टेडियम का निर्माण जारी

मालूम हो कि कुछ महीने पहले जाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा से 1194 करोड़ रुपये की लागत से 3100 खेल स्टेडियमों की शिलान्यास कर पंजाब में नया इतिहास रच दिया था। सीएम भगवंत मान का साफ कहना है कि बड़े-बड़े शहरों में पहले स्टेडियम बनते थे, लेकिन अब उनकी सरकार गांव-गांव में स्टेडियम बनाएगी। इन स्टेडियमों में वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स के लिए ट्रैक बनेंगे। हर गांव में लोकल खेल के लिए भी अलग मैदान होगा। सरकार खेल का सामान भी उपलब्ध करवाएगी। यहां कहना गलत नहीं होगा कि सीएम मान की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है, जिसका असर देखने को मिल रहा है। सबसे खास बात है कि इससे बड़ी संख्या में युवाओं को फायदा भी पहुंच रहा है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अप्रैल 4, 2026

Shashi Tharoor

अप्रैल 4, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

अप्रैल 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026