---Advertisement---

पंजाब के हर कोने में पहुंचा नहर का पानी, CM Bhagwant Mann के प्रयासों से लाखों अन्नदाताओं को पहुंच रहा है फायदा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार लगातार किसानों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने में लगी हुई है। जिससे लाखों किसानों को फायदा पहुंच रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 14, 2026 3:53 अपराह्न | Updated: जून 14, 2026 6:00 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार लगातार किसानों हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने में लगी हुई है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है।  पंजाब की कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है।

राज्य के कई क्षेत्रों में वर्षों से चली आ रही सिंचाई संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए नहरों के नेटवर्क को मजबूत किया गया है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार लगातार अन्नदाताओं को बढ़ावा देने के लिए जरूरी प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि इससे लाखों किसानों को फायदा मिल रहा है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में किसानों को मिल रहा है फायदा

पंजाब को देश का अन्न भंडार कहा जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में भूजल स्तर में गिरावट किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी। ऐसे में नहरों के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाने की योजना को किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राज्य सरकार ने नहरों की सफाई, मरम्मत और आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया है। कई वर्षों से बंद या क्षतिग्रस्त पड़ी नहरों को दोबारा चालू किया गया है। साथ ही किसानों को बिजली बिल की भी बचत हो रही है क्योंकि उन्हें मोटर चलाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इसके साथ ही लाखों किसानों को इसका फायदा पहुंच रहा है।

खेती की लागत में कमी, उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि नहरों के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था मजबूत होने से किसानों की उत्पादन लागत कम होगी और फसल उत्पादकता में भी सुधार देखने को मिल सकता है। इससे किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। नहर का पानी मिलने से किसानों को ट्यूबवेल चलाने के लिए कम बिजली और डीजल खर्च करना पड़ रहा है।

इससे उनकी उत्पादन लागत घट रही है। किसानों का कहना है कि पहले सिंचाई के लिए भारी खर्च करना पड़ता था, लेकिन अब नहर का पानी उपलब्ध होने से उन्हें आर्थिक राहत मिली है। इससे खेती को लाभकारी बनाने में भी मदद मिल रही है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 15 June 2026

जून 14, 2026

कल का मौसम 15 June 2026

जून 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 14, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जून 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026

Viral Video

जून 14, 2026