---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के प्रयासों से बदली सरकारी स्कूलों की तस्वीर! गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहे छात्र

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रयासों से शिक्षा जगत की तस्वीर बदली है। छात्र सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 23, 2026 4:32 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराना पंजाब सरकार की प्राथमिकता रही है। 2022 में पंजाब की सत्ता में आने के साथ ही सरकार ने इस प्राथमिकता पर काम शुरू कर दिया। सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदली गई। तमाम आधुनिक सेवाओं की शुरुआत हुई। स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित हुए। सीएम भगवंत मान की सरकार ने ये सारे कार्य बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए किया, ताकि वे आगे चलकर पंजाब को सशक्त और विकसित बनाने का काम करें। पंजाब से आने वाले छात्र भगवंत मान सरकार की मुहिम का हिस्सा बनकर इसे सफल बना रहे हैं।

पंजाब में सरकार के प्रयासों से बदली स्कूलों की तस्वीर!

राज्य में सरकार के प्रयासों से सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल गई है। यहां तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सरकारी स्कूलों में पेयजल की उत्तम व्यवस्था, शौचालय का निर्माण, बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड, स्मार्ट क्लासरूम, मिड-डे मील की व्यवस्था दुरुस्त करने आदि का काम हुआ है। सीएम भगवंत मान की पहल से पंजाब के शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए विदेशी सरजमी पर भेजा गया है। तय समय के अंतराल पर मेगा पीटीएम का आयोजन होता है जो पंजाब में सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर को दर्शाता है। सरकार स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना कर छात्रों को निजी विद्यालयों जैसी सुविधा दे रही है, ताकि वे अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकें।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहे छात्र

शासन की पहल से पंजाब के सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर छात्र अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। स्कूल ऑफ एमिनेंस की बात करें, या अन्य सरकारी स्कूलों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की। भगवंत मान सरकार हर मोर्चे से फ्रंटफुट पर नजर आती है। सरकार की इस पहल से छात्र कम लागत के साथ अच्छी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। इसका असर आने वाले समय में देखने को मिलेगा। बड़ी संख्या में पंजाब के छात्र शिक्षा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हुए पंजाब का नाम रोशन करने का काम करेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

मई 23, 2026

कल का मौसम 24 May 2026

मई 23, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 23, 2026

Income Tax News

मई 23, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 23, 2026

CM Mohan Yadav

मई 23, 2026