---Advertisement---

बस हादसे की भेंट चढ़े बैसाखी मेले से लौट रहे श्रद्धालु! घायलों के लिए आगे आई Bhagwant Mann सरकार, पीड़ित परिवारों का साथ का भरोसा

फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर सीएम Bhagwant Mann ने शोक-संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को इलाज कराने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 15, 2026 3:22 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक भीषण हादसा हुआ जिसने राज्य वासियों को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी बस बैसाखी मेले से लौट रही थी। इसी दौरान फतेहगढ़ साहिब में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सीएम भगवंत मान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। भगवंत मान सरकार ने फ्रंटफुट पर आकर मोर्चा संभालते हुए हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज कराने की जिम्मेदारी उठाई है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए शोक-संवेदना व्यक्त की है।

बस हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं के लिए आगे आई Bhagwant Mann सरकार

मान सरकार फतेहगढ़ साहिब में हुए बस हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं के लिए आगे आई है। सीएम भगवंत मान ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सभी घायलों का इलाज कराने की बात कही है।

मुख्यमंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “श्री आनंदपुर साहिब से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस के गांव पैन माजरी के पास पलटने की बेहद दुखद खबर प्राप्त हुई। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं के निधन का समाचार सुनकर मन व्यथित है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारों को दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी ना आने दी जाए।”

पीड़ित परिवारों के प्रति अपना रुख स्पष्ट करते हुए सीएम भगवंत मान लिखते हैं कि ” इस कठिन समय में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने वाले स्थानीय लोगों का हृदय से आभार। पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। वाहेगुरु कृपा करें।”

बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई श्रद्धालुओं से भरी बस!

श्रद्धालुओं से भरी बस बेकाबू होकर बीच सड़क पलट गई। स्थानीय एसएचओ के मुताबिक ये हादसा चुन्नी मरांडा रोड पर हुआ। जानकारी के मुताबिक बस में लगा एक्सल टूट गया जिसके कारण एका-एक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं से भरा वाहन बीच सड़क पर ही पलट गया। इसके बाद चीख-पुखार मची। स्थानीय लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया और फिर प्रशासन को सूचना दी। प्रशासन ने हादसे की जानकारी मिलते ही मोर्चा संभाला और रेस्क्यू कार्य में जुट गई। फिलहाल घायलों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे शीघ्र स्वस्थ्य हों। घटना की जांच भी चल रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026