---Advertisement---

राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को CM Bhagwant Mann ने किया सम्मानित, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। बता दें कि इस बार आए नतीजे ने सबकों चौंका दिया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 12, 2026 2:23 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। बता दें कि इस बार आए नतीजे ने सबकों चौंका दिया। बड़ी संख्या में सरकारी स्कूल के छात्रों ने नीट और मेन्स की परीक्षाओं को उत्तीर्ण किया है। आपको बता दें कि आज चंडीगढ़ में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की कक्षा 8वीं की परीक्षा में पूरे राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर उनके माता-पिता और शिक्षकों को हार्दिक बधाई भी दी गई। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पिछले कुछ सालों में शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। सीएम मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

CM Bhagwant Mann ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

बता दें कि CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आज चंडीगढ़ में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की कक्षा 8वीं की परीक्षा में पूरे राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर उनके माता-पिता और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी गई।

इस वर्ष के परिणामों में, प्रथम स्थान एक ईंट भट्ठे में काम करने वाले मुनीम की प्रतिभाशाली पुत्री ने प्राप्त किया है, जबकि द्वितीय और तृतीय स्थान क्रमशः एक टाइल की दुकान के मालिक और एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका की पुत्रियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ हासिल किए हैं”।

ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है – सीएम भगवंत मान

CM Bhagwant Mann ने आगे लिखा कि “ये परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि साधारण और साधारण परिवारों के बच्चे अब शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित कर रहे हैं। इन बच्चों के आत्मविश्वास, परिश्रम और समर्पण को देखकर हमें अपार प्रसन्नता और गर्व का अनुभव हुआ।
हमारी सरकार बच्चों के सपनों को पंख देने और उन्हें जीवन में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक विद्यालय और प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं”। गौरतलब है कि शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार का लगातार एक्शन जारी है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 13 April 2026

अप्रैल 12, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 12, 2026

कल का मौसम 13 April 2026

अप्रैल 12, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 12, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 12, 2026