---Advertisement---

संगरूर वासियों को CM Bhagwant Mann की बड़ी सौगात! सब-डिविजनल व मातृ-शिशु अस्पताल लोगों को किया समर्पित, मिलेंगी सभी सुविधाएं

CM Bhagwant Mann ने आज संगरूर के धूरी हल्के में 21.65 करोड़ रुपए की लागत से बने सब-डिविजनल अस्पताल और मातृ-शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया है। मान सरकार की इस परियोजना से हजारों की संख्या में लोगों को सीधा लाभ होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 17, 2026 5:29 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: संगरूर जनपद के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों के लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास है। दरअसल, आज सीएम भगवंत मान ने संगरूर के धूरी हल्के में आधुनिक सब-डिविजनल अस्पताल और मातृ-शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया है। मुख्यमंत्री ने 21.65 करोड़ रुपए की लागत से बनी परियोजना को जनता को सौंपने का काम किया है।

सीएम भगवंत मान की इस पहल को संगरूर वासियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है। इस अत्याधुनिक अस्पताल में चिकित्सा की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। दावा किया जा रहा है कि नया अस्पताल 58000 से अधिक शहरी आबादी और आसपास के 70 गांवों के लिए वरदान साबित होगा। इससे व्यापक तौर पर लोगों को लाभ होने की संभावना है।

संगरूर वासियों को CM Bhagwant Mann की बड़ी सौगात! 

पंजाब के संगरूर जनपद के अंतर्गत आने वाले धूरी हल्के में सीएम भगवंत मान ने आज लोगों को सौगात दी है। मुख्यमंत्री द्वारा 21.65 करोड़ रुपए की लागत से बने सब-डिविजनल अस्पताल और मातृ-शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया गया है। 80 बेड क्षमता वाले इस अस्पताल में 13 OPD, इमरजेंसी ब्लॉक, 7 ऑपरेशन थिएटर और आधुनिक लैब्स हैं। नया अस्पताल विशेषज्ञ डॉक्टरों से लैस है।

यह अस्पताल 58000 से अधिक शहरी आबादी को कवर करेगा। साथ ही संगरूर के 70 गावों की जनता इस अस्पताल से सीधे तौर पर जुड़ सकेगी। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की प्राथमिकता के साथ काम कर रही है। सरकार का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित ना रहे। इसी क्रम में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

नए अस्पताल में मिलेंगी तमाम चिकित्सकीय सुविधाएं!

धूरी हल्के में बने नए अस्पताल में एक छत के नीचे तमाम चिकित्सकीय सुविधाएं मिलेंगी। इसमें मातृ-शिशु देखभाल, मुफ़्त टेस्ट, सर्जरी और इमरजेंसी सेवाएं शामिल हैं। मान सरकार की पहल से लोगों तक अत्याधुनिक अस्पताल की मदद से सभी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित हो पा रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि पंजाब के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिले। इसी क्रम में धूरी हल्के में नए अस्पताल का उद्घाटन हुआ है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026