CM Bhagwant Mann: युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए मान सरकार ने एक और आयाम स्थापित किया है। सीएम भगवंत मान ने बीते दिन रूपनगर के नंगल शहर में स्थित आईटीआई में कैप्टन अमोल कालिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशिला रखी।
करोड़ों की लागत से बन रहा ये सेंटर ऑफ एक्सीलेंस युवाओं के लिए वरदान साबित होगा। सीएम भगवंत मान की पहल के तहत पंजाब के युवा इस सेंटर पर रोबोटिक्स, ईवी टेक्नोलॉजी, 3डी प्रिंटिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, एयर होस्टेस प्रशिक्षण समेत अन्य तमाम ज्ञान हासिल कर सकेंगे। इसका लाभ उन्हें रोजगार के रूप में मिलेगा।
युवाओं को CM Bhagwant Mann की पहल से मिलेगा EV के साथ ड्रोन टेक्नोलॉजी का ज्ञान
मुख्यमंत्री ने नंगल में स्थित आईटीआई में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की नींव रख दी है।
ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੂਪਨਗਰ ਦੇ ITI ਨੰਗਲ ਵਿਖੇ ਕੈਪਟਨ ਅਮੋਲ ਕਾਲੀਆ ਸੈਂਟਰ ਆਫ ਐਕਸੀਲੈਂਸ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ।
₹23 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਣ ਰਹਿਆ ਸੈਂਟਰ ਆਫ ਐਕਸੀਲੈਂਸ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਲਈ ਆਧੁਨਿਕ ਹੁਨਰ ਵਿਕਾਸ ਕੇਂਦਰ ਸਾਬਿਤ ਹੋਵੇਗਾ ਜਿੱਥੇ Robotics, EV Technology, 3D Printing, Drone… pic.twitter.com/C1WJ82e4gs
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 1, 2026
23 करोड़ रुपए की लागत से बनकर जल्द ही ये एक्सीलेंस सेंटर तैयार हो जाएगा। यहां युवाओं के लिए कई पाठ्यक्रम संचालित होंगे जो उन्हें तकनीक रूप से परिपूर्ण करेंगे। इसमें रोबोटिक्स, ईवी टेक्नोलॉजी, 3डी प्रिंटिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, एयर होस्टेस प्रशिक्षण और नागरिक उड्डयन जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।
500 से अधिक प्रशिक्षु एक बार में प्रशिक्षण हासिल कर इन विषयों का ज्ञान ले सकेंगे। इससे आगामी समय में युवाओं को रोजगार हासिल करने में मदद मिलेगी। अपनी प्रशिक्षण के बल पर युवा कुशलतापूर्व काम कर मजबूत भविष्य की नींव रख सकेंगे।
विकास परियोजनाओं की मदद से खुलेंगे अवसरों के द्वार
पंजाब सरकार लगातार विकास परियोजनाओं की नींव रखने के साथ उनका शिलान्यास भी कर रही है। इसी क्रम में नंगल में स्थित आईटीआई में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशीला रखी गई है। इस विकास परियोजना की मदद से युवाओं के लिए अवसरों के द्वार खुलेंगे। युवा तकनीक से जुड़े प्रशिक्षण हासिल कर कुशल हो सकते हैं। इसका लाभ उन्हें रोजगार हासिल करने में मिलेगा।






