---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की खास पहल! शहीद दिवस पर हुसैनीवाला में रखा ‘विरासती कॉम्प्लेक्स’ की नींव का पत्थर, बदलेगी तस्वीर

CM Bhagwant Mann ने फिरोजपुर के हुसैनीवाला में शहीद दिवस पर विरासत कॉम्प्लेक्स की नींव रखी है। मुख्यमंत्री ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भी नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 23, 2026 4:04 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: शहीद दिवस के अवसर पर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में आज देश के वीर सपूत भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन किया जा रहा है। इस अवसर पर सीएम भगवंत मान भी फिरोजपुर के हुसैनीवाला पहुंचे।

यहां सीएम भगवंत मान ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को समर्पित एक आधुनिक ‘हुसैनीवाला विरासती कॉम्प्लेक्स’ का नींव पत्थर रखा है। इसकी तस्वीर आप पंजाब के आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा की गई है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मौके पर उपस्थित लोगों को भी संबोधित करते हुए कही खास बातों का जिक्र किया है।

हुसैनीवाला में CM Bhagwant Mann ने रखी ‘विरासती कॉम्प्लेक्स’ की नींव!

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज फिरोजपुर के हुसैनीवाला में विरासती कॉम्प्लेक्स की नींव का पत्थर रखा है।

इस अवसर पर सीएम मान ने कई प्रमुख बातों का उल्लेख किया है। उनका कहना है कि “महज 18-19 वर्ष की आयु में शहीद भगत सिंह के भीतर जो देशभक्ति की भावना प्रज्वलित थी और मात्र 23 वर्ष की आयु में उन्होंने जो शहादत दी, दोनों ही अद्वितीय उदाहरण हैं। हम सभी को उनकी जीवनी और विचारधारा को स्वयं पढ़ना चाहिए और अपने बच्चों को भी उनके प्रेरणादायक इतिहास से जोड़ना चाहिए।”

सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि “नेताओं ने अपने पिताओं की प्रतिमाएं बनवाई हैं और शहीद भगत सिंह की शहादत को 95 वर्ष हो चुके हैं, अब हम उनके स्मारक बनाना शुरू कर रहे हैं। पिछली सरकारों ने अब तक उन्हें समाजसेवी कहा है, लेकिन शहीद भगत सिंह किसी एक परिवार या राज्य के पुत्र नहीं थे, बल्कि पूरे देश के पुत्र थे।”

पंजाब वासियों से खास अपील करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि “स्वयं को सुधारने की जिम्मेदारी लेने के बजाय, हम शहीद भगत सिंह या दसवें गुरु गोविंद सिंह का इंतज़ार क्यों कर रहे हैं? उन्होंने हमारे लिए प्रेरणादायक उदाहरण और इतिहास रचा है और हमें मिलकर उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए। आइए, हम एक-दूसरे की शक्ति बनकर अपने महान पथप्रदर्शकों के सपनों के देश और समाज का निर्माण करें।”

आधुनिक विरासत साइट का निर्माण कराएगी सरकार!

मान सरकार फिरोजपुर के हुसैनीवाला में एक आधुनिक विरासत साइट का निर्माण कराएगी।

इसी क्रम में सीएम भगवंत मान ने आज विरासत कॉम्प्लेक्स की नींव रखी है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य है कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस उनकी विरासतों को संजो कर रखा जाए। इससे आने वाली पीढ़ी को प्रोत्साहन मिले। इसी क्रम में सीएम भगवंत मान ने विरासत कॉम्प्लेक्स की नींव रखी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 May 2026

मई 26, 2026

कल का मौसम 27 May 2026

मई 26, 2026

Anurag Dhanda

मई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 26, 2026

CM Mohan Yadav

मई 26, 2026